बिजनेस

Stocks To Buy: 1200 करोड़ रु जुटाएगी NTPC, शेयर खरीदें-बेचें या होल्ड करें, जानें एक्सपर्ट की राय

NTPC Share Price Target: सोमवार को बीएसई पर करीब 2 बजे एनटीपीसी का शेयर 8.85 रु या 2.34 फीसदी की कमजोरी के साथ 369.50 रु पर है। आज ये 378.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 381.75 रु पर खुलकर 382 रु तक चढ़ा।

Image

एनटीपीसी के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • NTPC के शेयर खरीदने की सलाह
  • 430 रु तक जा सकता है शेयर
  • सोमवार को फिसला शेयर

NTPC Share Price Target: पब्लिक सेक्टर की कंपनी NTPC का अप्रैल-जून तिमाही में कैप्टिव खदानों से कोयले का उत्पादन सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 98.62 मीट्रिक लाख टन हो गया। कंपनी नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर के जरिए 1200 करोड़ रु भी जुटाएगी। कंपनी के एक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कैप्टिव खदानों से कोयला सप्लाई 17.15 प्रतिशत बढ़कर 101.94 लाख मीट्रिक टन रही। बता दें कि विद्युत मंत्रालय के तहत आने वाली एनटीपीसी भारत की सबसे बड़ी पावर जनरेशन कंपनी है। इस खबर के बीच एनटीपीसी का शेयर आज कमजोर स्थिति में है। मगर इसके शेयर के ऊपर जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें -

कितनी आई शेयर में गिरावट

सोमवार को बीएसई पर करीब 2 बजे एनटीपीसी का शेयर 8.85 रु या 2.34 फीसदी की कमजोरी के साथ 369.50 रु पर है। आज ये 378.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 381.75 रु पर खुलकर 382 रु तक चढ़ा।

कितना रखें शेयर का टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट सुमित ने कहा कि यहां वेट एंड वॉच की स्थिति रहेगी। उनके मुताबिक जिन लोगों के पास पहले से होल्डिंग्स हैं, उन्हें 364 रुपये पर स्टॉप-लॉस बनाए रखना चाहिए।

अगर शेयर 392-393 रुपये का स्तर पार कर जाता है, तो अगला लक्ष्य 430 रुपये होगा, जो यहां से करीब 13.5% ऊपर का लेवल है। उन्होंने थोड़ा इंतजार करने और नई एंट्री के लिए शेयर पर नजर रखने की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article