बिजनेस

Mobile Phone Export: चीन और वियतनाम के मोबाइल फोन निर्यात में गिरावट, भारत को हुआ फायदा, जानिए कैसे

Mobile Phone Export: भारत का मोबाइल फोन निर्यात वित्त वर्ष 2024 में 40% से अधिक बढ़ा और 15.6 अरब डॉलर हो गया। ये वित्त वर्ष 2023 में 11.1 अरब डॉलर था, यानी 4.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

Image

मोबाइल फ़ोन का निर्यात

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का मोबाइल फोन निर्यात बढ़ा
  • चीन और वियतनाम का घटा
  • पीएलआई स्कीम का मिला फायदा

Mobile Phone Export: मोबाइल फोन निर्यात के मामले में भारत, चीन और वियतनाम को टक्कर दे रहा है। भारत अब इन देशों के साथ मोबाइल फोन के निर्यात के अंतर को कम भी कर रहा है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में चीन और वियतनाम के मोबाइल निर्यात में पिछले साल की तुलना में क्रमशः 2.78% और 17.6% की गिरावट आई, जबकि भारत के निर्यात में 40.5% की ग्रोथ हुई। इसके अलावा चीन और वियतनाम के मोबाइल फोन निर्यात में आई लगभग 50% की कमी को भारत ने पूरा किया है। यानी चीन और वियतनाम के मोबाइल फोन निर्यात में जितनी गिरावट आई है, उसमें से लगभग 50% निर्यात की हिस्सेदारी भारत के हिस्से में आ गई है।

ये भी पढ़ें -

पीएलआई स्कीम से मिला फायदा

स्मार्टफोन प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना की घोषणा चीन की सप्लाई चेन में हो रहे बदलाव के मद्देनजर की गई थी। ईटी की रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अब इसके नतीजे दिखने लगे हैं। चीन मोबाइल फोन का टॉप निर्यातक बना हुआ है, मगर भारत भी उसके बराबर आता दिख रहा है।

कितना घटा चीन और वियतनाम का निर्यात

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र (आईटीसी) के आंकड़ों के अनुसार, चीन का मोबाइल फोन निर्यात वित्त वर्ष 23 में 136.3 अरब डॉलर से घटकर वित्त वर्ष 24 में 132.5 अरब डॉलर रह गया, जो 2.8% की कमी है। इसके कुल निर्यात में 3.8 अरब डॉलर की गिरावट आई।

वियतनाम का मोबाइल निर्यात भी वित्त वर्ष 23 में 31.9 अरब डॉलर से घटकर वित्त वर्ष 24 में 26.27 अरब डॉलर रह गया है, जो 17.6% की कमी या कुल निर्यात में 5.6 अरब डॉलर की गिरावट है। दोनों देशों के निर्यात में मिलाकर कुल कमी 9.4 अरब डॉलर रही।

भारत का मोबाइल फोन निर्यात कितना बढ़ा

भारत का मोबाइल फोन निर्यात वित्त वर्ष 2024 में 40% से अधिक बढ़कर 15.6 अरब डॉलर हो गया। ये वित्त वर्ष 2023 में 11.1 अरब डॉलर था, यानी 4.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article