बिजनेस

NTPC Share Price: 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा बनाएगी NTPC, खर्च करेगी 62 अरब डॉलर, शेयर में 3% उछाल

NTPC Share Price: सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी अगले दो दशकों में 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा (Nuclear Power) क्षमता तैयार करने की योजना बना रही है, जो अनुमान से तीन गुना अधिक है। एनटीपीसी इसके लिए 62 अरब डॉलर खर्च करेगी।

Image

NTPC का नया प्लान

KEY HIGHLIGHTS
  • NTPC का नया प्लान
  • 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा की योजना
  • शेयर में 3 फीसदी की उछाल

NTPC Share Price: सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी अगले दो दशकों में 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा (Nuclear Power) क्षमता तैयार करने की योजना बना रही है, जो अनुमान से तीन गुना अधिक है। एनटीपीसी इसके लिए 62 अरब डॉलर खर्च करेगी। देश की टॉप बिजली उत्पादक कंपनी, जो मुख्य रूप से कोयला आधारित प्लांट चलाती है, अपनी महत्वाकांक्षी योजना के लिए ऐसे देश में जमीन की तलाश कर रही है, जहां ऐसी परियोजनाओं के प्रति स्थानीय स्तर पर प्रतिरोध अधिक है। हालांकि नई क्षमता विस्तार योजना के सामने आने से एनटीपीसी के शेयर में मजबूती आई है।

ये भी पढ़ें -

3 फीसदी से अधिक मजबूती

मंगलवार के कारोबार में एनटीपीसी का शेयर 3 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। आज के कारोबार के आखिरी समय में BSE पर एनटीपीसी का शेयर 9.35 रु या 3.09 फीसदी की मजबूती के साथ 311.85 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3.02 लाख करोड़ रु है।

क्यों 3 गुना कर दिया कैपेसिटी टार्गेट

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार एनटीपीसी ने 10 गीगावाट न्यूक्लियर कैपेसिटी का लक्ष्य रखा था, लेकिन इस महीने सरकार द्वारा इस क्षेत्र को विदेशी और निजी निवेश के लिए खोलने की योजना की घोषणा के बाद इसने लक्ष्य को तीन गुना बढ़ा दिया।

भारत का 2030 तक का लक्ष्य

भारत ने साल 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन बिजली उत्पादन क्षमता स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई है और 2047 तक कम से कम 100 गीगावाट परमाणु क्षमता हासिल करना चाहता है। सरकारी कंपनी एनटीपीसी इस समय देश की लगभग 8 गीगावाट क्षमता की एकमात्र ऑपरेटर है, जिसका लक्ष्य 2032 तक इसे बढ़ाकर 20 गीगावाट करना है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article