बिजनेस

NTPC Green Energy IPO: IPO खुलने से पहले लुढ़का एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का GMP, 102-108 रु है प्राइस बैंड

NTPC Green Energy IPO GMP: मंगलवार को सब्सक्रिप्शन खुलने से पहले एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के जीएमपी में गिरावट आई है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ का जीएमपी 14 नवंबर को 2.50 रुपये था, जबकि 13 नवंबर को यह 3 रुपये था। इससे पहले 11 और 12 नवंबर को यह 9 रुपये था। 9 और 10 नवंबर को इश्यू का जीएमपी क्रमश: 25 और 16 रुपये था।

Image

खुलने वाला है एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • खुलने वाला है एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का IPO
  • IPO खुलने से पहले गिरा GMP
  • 102-108 रु है प्राइस बैंड

NTPC Green Energy IPO GMP: इस साल अब तक हुंडई और स्विगी जैसी कुछ बड़ी कंपनियों की लिस्टिंग के बाद, प्राइमरी मार्केट में एक और हाई-प्रोफाइल आईपीओ आने के लिए तैयार है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी सरकारी कंपनी एनटीपीसी की ग्रीन एनर्जी यूनिट है और जल्द ही शेयर बाजार में आने के लिए तैयार है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) का आईपीओ 19 नवंबर को खुलने वाला है। हालांकि, सब्सक्रिप्शन विंडो खुलने से पहले, महारत्न पीएसयू एनटीपीसी की सब्सिडियरी कंपनी के शेयर भाव में नॉन-लिस्टेड मार्केट में गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें -

NTPC Green Energy IPO GMP Today

नॉन-लिस्टेड मार्केट को ट्रैक करने वाली कई वेबसाइटों के अनुसार एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयरों का मौजूदा GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 1.40 रुपये है, जो इश्यू के प्राइस बैंड (102-108 रु) के ऊपरी रेट (108 रु) के मुकाबले 1.3 फीसदी प्रीमियम है।

हालांकि, मंगलवार को सब्सक्रिप्शन खुलने से पहले कंपनी के जीएमपी में गिरावट आई है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ का जीएमपी 14 नवंबर को 2.50 रुपये था, जबकि 13 नवंबर को यह 3 रुपये था। इससे पहले 11 और 12 नवंबर को यह 9 रुपये था। 9 और 10 नवंबर को इश्यू का जीएमपी क्रमश: 25 और 16 रुपये था।

NTPC Green IPO Price Band & Lot Size

कंपनी ने आईपीओ इश्यू प्राइस 102-108 रुपये प्रति शेयर के दायरे में रखा है, जिसमें लॉट साइज 138 शेयर है। कुल इश्यू में से 75 फीसदी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स के लिए और 10 फीसदी रिटेल खरीदारों के लिए है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article