Havells India: हैवेल्स इंडिया लिमिटेड ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किचन इक्विपमेंट सेगमेंट में एंट्री के लिए वहां के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक एवं टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूटर्स जंबो ग्रुप के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत हैवेल्स इंडिया के मिक्सर ग्राइंडर सहित प्रमुख किचन इक्विपमेंट सबसे पहले जंबो की ई-कॉमर्स वेबसाइट जंबो.एई (Jumbo.Ae) पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे और उसके बाद इनका डिस्ट्रीब्यूशन रिटेल स्टोर पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें -
हैवेल्स के ग्रोथ के लिए अहम
हैवेल्स इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राहुल मुरगई ने कहा है कि यह सहयोग न केवल हैवेल्स की ब्रांड उपस्थिति को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि हमारे विस्तार के लिए भी एक बड़ा कदम है।
वहीं जंबो ग्रुप के चीफ एग्जेक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) विकास चड्ढा ने कहा है कि किचन इक्विपमेंट की बढ़ती मांग के साथ यह भागीदारी हमें अपने ग्राहकों को बेस्ट प्रोडक्ट उपलब्ध कराएगी, जिससे उनकी जीवनशैली और सुगम बन पाएगी।
फ्लैट बंद हुआ हैवेल्स का शेयर
सोमवार को हैवेल्स का शेयर फ्लैट बंद हुआ। बीएसई पर 1854.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1860 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 1884 रु तक ऊपर चढ़ा। अंत में ये 1.20 रु या 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 1855.55 रु पर बंद हुआ। बीते एक महीने में ये शेयर 8.90 फीसदी और 6 महीनों में 38 फीसदी चढ़ा है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
