बिजनेस

GP ECO Solutions IPO Date: 14 जून को खुलेगा जीपी इको सॉल्यूशंस का IPO, 90-94 रु है प्राइस बैंड, चेक करें GMP

GP ECO Solutions IPO Issue Date:: आईपीओ वॉच के अनुसार जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम अभी शून्य है। किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है।

Image

14 जून को खुलेगा जीपी इको सॉल्यूशंस का IPO

KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाला है जीपी इको सॉल्यूशंस का IPO
  • 14 जून को खुलेगा GP ECO Solutions IPO
  • 19 जून तक मिलेगा निवेश का मौका

GP ECO Solutions IPO Issue Date: जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया का IPO 14 जून को खुलकर 19 जून को बंद होगा। इसके शेयर की लिस्टिंग 24 जून को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 90-94 रु है। इसके आईपीओ का साइज 30.79 करोड़ रु का है। कंपनी के आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। ये एक एसएमई आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग एनएसई एसएमई पर होगी।

ये भी पढ़ें -

कितना है GP Eco Solutions India IPO GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम अभी शून्य है। किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है।

क्या करती है जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया

जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड की शुरुआत 2010 में हुई थी। यह सोलर इनवर्टर और सोलर पैनल प्रोवाइड करती है। कंपनी अपने खुद के "इन्वरजी" ब्रांड के जरिए हाइब्रिड सोलर इनवर्टर और लिथियम फेरो-फॉस्फेट (LFP) बैटरी भी डिस्ट्रिब्यूट करती है। इन्वरजी हाइब्रिड और LFP प्रोडक्ट्स की OEM मैन्युफैक्चरिंग में एक्टिव है।

अथॉराइज्ड डीलर है जीपी इको सॉल्यूशंस

जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड उत्तर भारत में सोलर इनवर्टर के लिए सनग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड या "सनग्रो" की अथॉराइज्ड डीलर है। साथ ही ये उत्तर भारत में सोलर पैनल के लिए सात्विक ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड या "सात्विक" और लॉन्गी सोलर टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड या "लॉन्गी" की भी अथॉराइज्ड डीलर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article