बिजनेस

Bank Holidays November 2025: नवंबर में कितने दिन और कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays November 2025: इस साल नवंबर महीने में 9 से 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार तथा कुछ राज्य-विशिष्ट त्योहार शामिल हैं। हालांकि डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। अगर आपको बैंक जाना ही है तो यहां RBI की हॉलिडे लिस्ट देखना ना भूलें।

Image

नवंबर 2025 की बैंक छुट्टियां (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holidays November 2025 : अगर आपको नवंबर 2025 में कोई जरूरी बैंकिंग कार्य है तो बेहतर होगा कि आप पहले से ही प्लान तैयार कर लें। अक्टूबर की तुलना में नवंबर महीने में छुट्टियां कम हैं, लेकिन फिर भी कुछ दिनों में बैंक बंद रहेंगे। देशभर में बैंकों की करीब 9 से 10 दिन की छुट्टियां रहेंगी। जिनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ कुछ राज्य-विशिष्ट त्योहार भी शामिल हैं। हालांकि डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं इन छुट्टियों के दौरान भी पूरी तरह से चालू रहेंगी। यानी आप जरुरत पड़ने पर लेनदेन ऑनलाइन जारी रख सकते हैं।

Bank Holidays: नवंबर 2025 के प्रमुख बैंक अवकाश

  • 1 नवंबर (शनिवार): बेंगलुरु में कन्नड़ राज्योत्सव, देहरादून में इगास-बगवाल के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 नवंबर (शुक्रवार): मेघालय (शिलांग) में वांगला महोत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगेय़
  • 8 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन कर्नाटक में कनकदास जयंती के कारण अतिरिक्त अवकाश रहेगा।
  • 9 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 नवंबर (शनिवार): चौथे शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays: इसका आप पर क्या असर पड़ेगा

कुल मिलाकर, नवंबर में बैंक 9 से 10 दिन बंद रह सकते हैं। अगर आपको चेक जमा करना है, पासबुक अपडेट करवानी है या कैश से संबंधित कार्य करने हैं, तो इन्हें वर्किग डे में ही निपटाएं क्योंकि छुट्टियों के दौरान शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, आप ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम के माध्यम से 24x7 सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर किसी लोन की किस्त, आवर्ती जमा (RD) या निवेश की परिपक्वता (maturity) की तारीख अवकाश वाले दिन पड़ती है, तो उसका निपटारा अगले कार्यदिवस पर किया जाएगा, जैसा कि RBI के नियमों में प्रावधान है।

पहले से योजना बनाएं और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करें

छुट्टी से एक-दो दिन पहले अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे कर लें ताकि देरी न हो। डिजिटल बैंकिंग की सुविधा से आप घर बैठे पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और खाता प्रबंधन आसानी से कर सकते हैं। अगर आप बेंगलुरु, देहरादून या शिलांग में रहते हैं, तो स्थानीय छुट्टियों की लिस्ट अवश्य देख लें, क्योंकि इन शहरों में अतिरिक्त राज्य-विशिष्ट अवकाश होते हैं। अन्य स्थानों पर मुख्य छुट्टियां रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को रहेंगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article