बिजनेस

Nova Agritech IPO Allotment Status: कैसे चेक करें नोवा एग्रीटेक IPO अलॉटमेंट, GMP देख हो जाएगी मौज

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 30, 2024, 01:56 PM IST

Nova Agritech IPO Allotment Status Check Online: Nova AgriTech IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसका सब्सक्रिप्शन तीन दिनों में 109 गुना से अधिक बुक कर लिया गया था।

Image

Nova AgriTech IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Photo : Times Now Digital

Nova Agritech IPO Allotment Status Check Online: नोवा एग्रीटेक अलॉटमेंट (Nova AgriTech IPO Allotment) फाइनल कर दिया गया है। यदि आपने भी IPO में दांव लगाया होगा तो शेयरों अलॉटमेंट हो गया होगा। आप अप्लीकेशन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए बीएसई वेबसाइट या फिर इसके आधिकारिक रजिस्ट्रार - बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। यहां हम आपको ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं।

Nova AgriTech IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसका सब्सक्रिप्शन तीन दिनों में 109 गुना से अधिक बुक कर लिया गया था। जिन निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया था उन्हें अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए PAN की ज़रूरत होगी।

Nova AgriTech IPO Allotment Status: Bigshare Services Pvt Ltd पर कैसे चेक करें स्टेटस

स्टेप 1: Nova AgriTech IPO के रजिस्ट्रार - बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट https://ipo.bigshareonline.com/ipo_status.html पर जाएं।

स्टेप 2: ड्रॉप-डाउन बॉक्स से "Nova AgriTech IPO " चुनें।

स्टेप 3: पैन नंबर से चेक करने का विकल्प चुने। PAN नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4: सर्च का बटन दबाएं।

स्टेप 5: अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर दिखा दिया जायेगा।

Nova AgriTech IPO Allotment Status Check Online - BSE पर कैसे चेक करें स्टेटस

स्टेप 1: BSE वेबसाइट लिंक - https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

स्टेप 2: इक्विटी सेक्शन चुनें।

स्टेप 3: Issue Name सेक्शन पर जाएँ और ड्रॉप-डाउन मेनू से 'Nova AgriTech IPO' चुनें।

स्टेप 4: PAN NUMBER दर्ज करें।

स्टेप 5: "मैं रोबोट नहीं हूं" बटन क्लिक करें।

स्टेप 6: सर्च का बटन दबाएं।

स्टेप 7: अलॉटमेंट स्टेटस आपके स्क्रीन पर दिखा दिया जायेगा।

Nova Agritech IPO GMP: कितने रुपये का लिस्टिंग अनुमान

ग्रे मार्केट ट्रैक करने वाली वेवसाइट्स के मुताबिक Nova Agritech IPO GMP (grey market premium) फिलहाल ₹23 प्रति शेयर है। इसके मुताबिकनोवा एग्रीटेक के शेयर ग्रे मार्केट में ₹41 के IPO Price से 56.1% अधिक प्रीमियम पर (₹64 प्रति शेयर) पर कारोबार कर रहे हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article