बिजनेस

क्या आप भी करते हैं डिजिटल पेमेंट का यूज, तो ऐसे मिलेगा होम लोन! सरकार जल्द लाएगी स्कीम

Home Loan: सरकार एक प्रोडक्ट को हाउसिंग सेक्टर के लिए बनाने की कोशिश कर रही है। मौजूदा समय में नौकरीपेशा या टैक्स देने वाले लोगों को ही बैंक से होम लोन मिल पाता है। ऐसे में यदि आप वेतनभोगी कर्मचारी नहीं है और आप डिजिटल ट्रांजैक्शन (digital payments) करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है।

Image

होम लोन।

Photo : iStock

Home Loan: यदि आप एक सैलरी पर निर्भर रहने वाले कर्मचारी नहीं है और आप डिजिटल ट्रांजैक्शन (digital payments) करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल भविष्य में आपको आसानी से होम लोन मिल पाएगा। सरकार होम लोने देने के लिए डिजिटल फुटप्रिंट के आधार वाली स्कीम पर विचार कर रही है। एमएसएमई (MSME) से जुड़े लोगों के लिए हाल ही में इसी तरह का एक मॉडल बना था। इसके बारे में वित्त मंत्री बजट में भी बता चुकी हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्रालय एमएसएमई एसेसमेंट मॉडल की तरह ही प्लान बना रहा है। इसमें डिजिटल फुटफ्रिंट के आधार पर लोगों को होम लोन दिया जा सकेगा। इस स्कीम के जरिए उन लोगों को लोन मिलेगा जिनका आर्थिक रूप से आकलन करना आसान नहीं होता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में क्या कहा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के पेश किए गए बजट में कहा था कि सभी सरकारी बैंक खुद ही एक व्यवस्था बनाए जिससे आसानी से MSME का एससेमेंट किया जा सके और उन्हें पैसा मिल सके। नए मॉडल के मुताबिक बैंक MSME को डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर पैसा दें ना कि उनके बैलेंस शीट को ध्यान में रखते हुए। उन्होंने कहा हर एक एमएसएमई बैलेंश शीट नहीं दिखा सकते हैं। बैंक को कॉरपोरेट्स की तरह एमएसएमई से भी व्यवहार करना चाहिए।

डिजिटल फुटप्रिंट अहम

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्रेटरी विवेक जोशी ने बताया कि हम ऐसे ही एक प्रोडक्ट को हाउसिंग सेक्टर के लिए बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मौजूदा समय में नौकरीपेशा या टैक्स देने वाले लोगों को ही बैंक से होम लोन मिल पाता है। इस दायरे से बाहर रहने वाले लोगों को नए मॉडल के जरिए डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर होम लोन दिया जा सकेगा। विवेक जोशी ने नया मॉडल अगले 3 महीने में तैयार किए जाने की बात कही है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article