बिजनेस

Nifty Prediction Today: क्या 25000 के ऊपर बुल्स का कंट्रोल जारी रहेगा? जानें 19 मई के लिए एक्सपर्ट्स की राय

निफ्टी 19 मई के लिए कुल मिलाकर सकारात्मक रुझान दिखा रहा है। तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार, निफ्टी में 25,000 और 24,800 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट मौजूद है, जो गिरावट की स्थिति में खरीदारी का अच्छा अवसर प्रदान कर सकता है। वहीं, 25,150 के ऊपर यदि निफ्टी टिकता है, तो यह एक ब्रेकआउट सिग्नल होगा, जिससे शॉर्ट कवरिंग रैली शुरू हो सकती है और इंडेक्स 25,250 से 25,500 तक जा सकता है। निफ्टी अपने 10-दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (10-DEMA) से ऊपर ट्रेड कर रहा है और इसका RSI 65 से ऊपर बना हुआ है, जो बाजार में मजबूत बुलिश मोमेंटम का संकेत देता है। ऐसे में जब तक निफ्टी 24,800 के ऊपर बना रहता है, तब तक ट्रेंड पॉजिटिव माना जाएगा और ट्रेडर्स को गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी जा रही है।

Image

Nifty Prediction Today

Photo : iStock

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 16 मई को तेजी के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 200.15 अंक गिरकर 82,330.59 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 42.30 अंक टूटकर 25,019.80 पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक नगराज शेट्टी ने बताया कि शुक्रवार को निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटा लाल कैंडल बनाया, जो एक दिन पहले की तेजी के बाद 'ब्रेथर पैटर्न' को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह बाजार में अपट्रेंड के कंटीन्यू होने का संकेत है।

सपोर्ट और रेसिस्टेंस लेवल

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रुपक डे ने बताया कि निफ्टी में सकारात्मक सेंटीमेंट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि 24,800 और 25,000 लेवल्स पर मजबूत सपोर्ट देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 25,120 के ऊपर निकलता है, तो यह 25,250 से 25,350 तक जा सकता है।

10-DEMA के ऊपर है निफ्टी

सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा के अनुसार, निफ्टी अभी अपने 10-दिवसीय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (10-DEMA) से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो कि बुलिश मोमेंटम को दर्शाता है। अगर निफ्टी 25,150 के ऊपर बंद होता है, तो यह शॉर्ट कवरिंग रैली को ट्रिगर कर सकता है और अगला टारगेट 25,500 होगा।

आरएसआई 65 के ऊपर, बुलिश स्ट्रेंथ बरकरार

निफ्टी 50 का डेली आरएसआई 65 से ऊपर बना हुआ है, जो यह दर्शाता है कि बाजार में बुल्स का दबदबा कायम है। ट्रेडर्स को सलाह दी जा रही है कि गिरावट पर खरीदारी करें। 25,100 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट आने पर रैली को नई गति मिल सकती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article