बिजनेस

Nifty Prediction: 24700 बना बुल्स के लिए मेक-ऑर-ब्रेक लेवल; सपोर्ट और रेसिस्टेंस पर जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Nifty Prediction For today 29 May By Experts: निफ्टी के लिए 29 मई का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है, क्योंकि 24,700 का स्तर अब बुल्स के लिए मेक-ऑर-ब्रेक पॉइंट बन चुका है। बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहा और तकनीकी चार्ट्स कमजोर संकेत दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर निफ्टी 24,700 के नीचे टिकता है, तो और गिरावट संभव है। वहीं, 24,800 के ऊपर मजबूती से ब्रेकआउट मिलने पर बाजार में शॉर्ट कवरिंग के चलते तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

Image

24,700 का स्तर निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट

Photo : iStock

Nifty Prediction For today 29 May By Experts: भारतीय शेयर बाजार बुधवार, 28 मई को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 239.31 अंक या 0.29% गिरकर 81,312.32 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 73.75 अंक या 0.30% गिरकर 24,752.45 पर आ गया। हालांकि, निफ्टी बैंक इंडेक्स 64.20 अंक या 0.12% की तेजी के साथ 55,417 पर बंद हुआ।

24,700 का स्तर निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रुपक डे ने बताया कि निफ्टी अपने 21-EMA और 50-EMA के नीचे फिसल चुका है, जो कि निकट भविष्य में कमजोरी का संकेत देता है। उन्होंने कहा, “अगर निफ्टी 24,700 के नीचे टिकता है, तो और बिकवाली देखने को मिल सकती है।”

24,800 के ऊपर की क्लोजिंग से तेजी का रास्ता साफ

रुपक डे ने यह भी कहा कि 24,800 पर भारी कॉल राइटिंग देखी गई है। अगर निफ्टी decisively 24,800 के ऊपर बंद होता है, तो शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है, जिससे बाजार में तेज़ी लौट सकती है।

इंट्राडे सपोर्ट और रेसिस्टेंस

स्टॉक मार्केट टुडे की को-फाउंडर व एसईबीआई-पंजीकृत रिसर्च एनालिस्ट वीएलए अंबाला ने बताया कि निफ्टी को इंट्राडे ट्रेड में 24,650 से 24,580 के बीच सपोर्ट मिल सकता है और रेसिस्टेंस 24,540 से 24,650 के पास देखने को मिल सकता है।

Hedged.in के वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण द्वारकानाथ ने कहा कि ओपन इंटरेस्ट डेटा यह संकेत दे रहा है कि निफ्टी 24,800 के आसपास क्लोज हो सकता है। उन्होंने कहा, “घंटे के चार्ट पर स्टोकास्टिक्स ओवरसोल्ड जोन में है, जिससे मौजूदा स्तरों से एक बाउंसबैक संभव है।”

मंथली एक्सपायरी के दिन 24,600 बना मजबूत सपोर्ट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नंदिश शाह ने कहा कि 24,600 का स्तर मजबूत सपोर्ट रहेगा, जहां 20-दिन का EMA स्थित है। ऊपर की ओर, 24,900-25,000 का स्तर रेसिस्टेंस का काम करेगा।

साइडवेज मूवमेंट, लेकिन पॉजिटिव बायस बनाए रखें

रिलायगेयर ब्रोकिंग के अजित मिश्रा ने कहा कि निफ्टी 24,400 से 25,200 की रेंज में ट्रेड कर रहा है। उन्होंने सलाह दी कि निवेशक उन सेक्टर्स पर ध्यान दें, जहां खरीदारी देखने को मिल रही है।

RSI से संकेत: कमजोरी की ओर बढ़ रहा है बाजार

SAMCO Securities के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेचा ने कहा कि निफ्टी के 24,700 पर टिके रहने से थोड़ी उम्मीद बनी हुई है, लेकिन मौजूदा स्थिति में हर तेजी बिकवाली का मौका बन रही है। उन्होंने कहा, “डेली RSI 60 से नीचे आ गया है, जिससे संकेत मिलता है कि बाजार में तेजी की ताकत कमजोर हो रही है।”

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article