बिजनेस

NHPC Share: गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने से NHPC को होगा फायदा ! एक्सपर्ट की शेयर खरीदने की सलाह, 120 रु है टार्गेट

NHPC Share Price Target: शेयर बाजार के जाने-माने मार्केट एक्सपर्ट विजय चोपड़ा ने एनएचपीसी को 120 रु के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यानी ये मौजूदा स्तर से 20 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

एनएचपीसी के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • NHPC के लिए BUY रेटिंग
  • 120 रु का है टार्गेट
  • बिजली की बढ़ने से होगा फायदा

NHPC Share Price Target: शुक्रवार को बिजली बनाने वाली कंपनी एनएचपीसी (NHPC) का शेयर बीएसई पर 1.22 रु या 1.24 फीसदी की मजबूती के साथ 99.23 रु पर बंद हुआ। बीते कारोबारी हफ्ते में ये शेयर 8.35 फीसदी मजबूत हुआ। एनएचपीसी का शेयर अभी और ऊपर जा सकता है। इससे निवेशकों के पास एनएचपीसी में निवेश करके प्रोफिट कमाने का मौका है। मार्केट एक्सपर्ट ने एनएचपीसी के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कितना है एनएचपीसी के शेयर के लिए टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

120 रु का टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में शेयर बाजार के जाने-माने मार्केट एक्सपर्ट विजय चोपड़ा ने एनएचपीसी को 120 रु के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यानी ये मौजूदा स्तर से 20 फीसदी रिटर्न दे सकता है। चोपड़ा ने इसके लिए 90 रु का स्टॉप लॉस रखने की भी सलाह दी है। यानी अगर ये 90 रु तक गिरे बेचकर निकल जाएं।

क्यों दी चोपड़ा ने खरीदने की सलाह

चोपड़ा के मुताबिक गर्मी काफी पड़ रही है। इससे बिजली की मांग बढ़ेगी। इससे बिजली बनाने वाली कंपनियां का कारोबार अच्छा होगा। नतीजे में इन कंपनियों के शेयर पर भी पॉजिटिव असर दिखेगा। एक महीने में एनएचपीसी का शेयर 5.66 फीसदी और 6 महीने में 97 फीसदी ऊपर चढ़ा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article