बिजनेस

Coal India: नतीजों के बाद फायदा कराएगा कोल इंडिया का शेयर, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह, जानें कितना है टार्गेट

Coal India Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन ने कोल इंडिया के शेयर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 487 रु का टार्गेट प्राइस दिया है। साथ ही उन्होंने 462 रु का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है। यानी अगर ये 462 रु तक गिरता है तो इसे बेचकर निकल जाएं।

Image

कोल इंडिया के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कोल इंडिया का शेयर कराएगा फायदा
  • एक्सपर्ट की खरीदारी की सलाह
  • टार्गेट है 487 रु

Coal India Share Price Target: हाल ही में कोल इंडिया ने अपने जनवरी-मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश किए। साथ ही कंपनी ने प्रति शेयर पर 5 रु का डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। नतीजे पेश करने और डिविडेंड के ऐलान के बाद कोल इंडिया के शेयर में तेजी आई है। बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 21.55 रु या 4.75 फीसदी की तेजी के साथ 474.80 रु पर बंद हुआ। कोल इंडिया का शेयर अपने ऑल-टाइम हाई (487.75 रु) के आस-पास है। आगे भी कोल इंडिया का शेयर फायदा करा सकता है। एक मार्केट एक्सपर्ट ने इसके शेयरों में निवेश की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है इसका टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

487 रु का है टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन ने कोल इंडिया के शेयर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 487 रु का टार्गेट प्राइस दिया है। साथ ही उन्होंने 462 रु का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है। यानी अगर ये 462 रु तक गिरता है तो इसे बेचकर निकल जाएं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

मार्च तिमाही में कोल इंडिया के प्रोफिट में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसे तिमाही में 8,682 करोड़ रुपये का प्रोफिट हुआ, जो एक साल पहले की तिमाही में 6,875.07 करोड़ रुपये था। मगर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रोफिट 10,130 करोड़ रुपये रहा था। यानी उस तिमाही से इसका प्रोफिट 14 प्रतिशत कम रहा।

कंपनी का रेवेन्यू 2 प्रतिशत गिरकर 37,410.39 करोड़ रुपये रहा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article