बिजनेस

IRCTC Share Price Target: आईआरसीटीसी के शेयर में तेजी की उम्मीद, जानें एक्सपर्ट ने कितना दिया टार्गेट

IRCTC Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट और Profitmart के अविनाश गोरक्षकर ने आईआरसीटीसी के शेयर में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 1150 रु का टार्गेट दिया है। यानी मौजूदा स्तर (910.80 रु) से करीब 26 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

आईआरसीटीसी शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • IRCTC में कमाई का मौका
  • एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह
  • 1150 रु का है टार्गेट

IRCTC Share Price Target: मंगलवार को आईआरसीटीसी का शेयर 10.70 रु या 1.19 फीसदी की मजबूती के साथ 910.80 रु पर बंद हुआ। बीते 5 दिन में आईआरसीटीसी के शेयर में 5.6 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि बीते एक महीने में आईआरसीटीसी का शेयर 5.84 फीसदी कमजोर हुआ है। मगर आईआरसीटीसी का शेयर मौजूदा स्तर से ऊपर चढ़ सकता है। एक मार्केट एक्सपर्ट ने आईआरसीटीसी के शेयर में खरीदारी की सलाह दी है। आगे जानिए आईआरसीटीसी के शेयर का टार्गेट कितना है।

ये भी पढ़ें -

कितना है टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट और Profitmart के अविनाश गोरक्षकर ने आईआरसीटीसी के शेयर में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 1150 रु का टार्गेट दिया है। यानी मौजूदा स्तर (910.80 रु) से करीब 26 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

क्या हैं आईआरसीटीसी के शेयर के लिए पॉजिटिव पॉइंट्स

गोरक्षकर के अनुसार आईआरसीटीसी ने FY23 में 3541 करोड़ रु की रेवेन्यू पर 1006 करोड़ रु का प्रॉफिट कमाया, जो FY25 और FY26 में 2.5-3 हजार करोड़ रु तक पहुंच सकता है। वहीं सरकार रेलवे पर फोकस कर रही है। अगले 2 साल में रेलवे पर काफी खर्च किया जाएगा और सर्विस क्वालिटी और इंफ्रा क्वालिटी को बेहतर बनाया जाएगा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article