बिजनेस

इनकम टैक्स, फास्टैग से लेकर पैन कार्ड तक, आज से बदल गए हैं ये 8 मनी रूल्स

New Financial Rules From Today: आज 1 अप्रैल है और नए फाइनेंशियल ईयर (FY 2026-27) की शुरुआत के साथ ही आपकी जेब से जुड़े कई नियम पूरी तरह बदल गए हैं। यह बदलाव केवल तारीख बदलने तक सीमित नहीं है, आज से पैन कार्ड (PAN Card) बनवाने के तरीके, फास्टैग (FASTag) की फीस और यहां तक कि आपके क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स और ATM से कैश निकालने के चार्ज भी बदल चुके हैं।

Image

आज से बदल गए हैं ये 8 मनी रूल्स (Photo: AI Generated)

New Financial Rules From Today: आज से अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। इसके साथ ही नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो गई है। इस बार नया वित्त वर्ष कई बड़े बदलाव लेकर आया है, जिसमें पैन से लेकर इनकम टैक्स के नियम शामिल हैं। साथ ही अगर आप नौकरीपेशा हैं तो नया लेबर कोड भी आज से लागू हो रहा है। आइए आपको बताते हैं आज से हो रहे 8 बड़े बदलाव, जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे-

अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न

आज से नया बदलाव टैक्स सिस्टम में देखने को मिलेगा। अगर कोई इनकम बताने से छूट गई है, ITR फाइल नहीं किया है या गलत टैक्स दर लागू कर दी है, तो अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न (ITR-U) फाइल करना होगा। हालांकि ITR-U फाइल करते समय आपको अतिरिक्त टैक्स और पेनल्टी देनी पड़ सकती है, लेकिन अगर आप इसे फाइल नहीं करते हैं, तो आयकर विभाग की जांच का सामना करना पड़ सकता है।

पैन कार्ड

आज से PAN कार्ड से जुड़े नियमों एक बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। अब PAN आवेदन के लिए केवल आधार काफी नहीं होगा, बल्कि जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या अन्य सरकारी दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा PAN में नाम भी आधार के अनुसार ही मान्य होगा, जिससे डेटा में एकरूपता आएगी।

SBI क्रेडिट कार्ड

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए भी आज से नियम बदल गए हैं। अब रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडेम्पशन पर लिमिट लागू होगी। ग्राहक एक महीने में केवल तय सीमा तक ही पॉइंट्स को स्टेटमेंट क्रेडिट में बदल सकेंगे, जिससे बेनिफिट्स सीमित हो सकते हैं।

HDFC बैंक

HDFC बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए भी नए नियम लागू हो चुके हैं। बैंक ने लेंडिंग रेट, फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दर, ATM ट्रांजैक्शन और लॉकर चार्जेस में बदलाव की घोषणा की है। कुछ बदलाव पहले से लागू हो चुके हैं और कुछ कल से लागू हो रहे हैं। इससे सेविंग और खर्च दोनों पर असर पड़ सकता है।

RuPay डेबिट कार्ड

RuPay डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी नियम बदल गए हैं। RuPay प्लेटिनम डेबिट कार्ड धारकों को 1 अप्रैल 2026 से सिर्फ कार्ड होने पर एयरपोर्ट या रेलवे लाउंज एंट्री नहीं मिलेगी। अब लाउंज एक्सेस खर्च (स्पेंड) पर आधारित होगा और ग्राहकों को अपने बैंक द्वारा तय न्यूनतम खर्च पूरा करना जरूरी होगा।

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन

आज से डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य हो गया है। Reserve Bank of India (RBI) के अनुसार, भारत में सभी डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगी।

ATM और बैंकिंग चार्जेस

इसी तरह एक जरूरी नियम ATM और बैंकिंग चार्जेस से भी जुड़ा है। कई बैंकों HDFC Bank, Punjab National Bank (PNB) और Bandhan Bank ने फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट और अतिरिक्त चार्जेस में बदलाव किया है, जिससे ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर अतिरिक्त फीस देनी पड़ सकती है।

FASTag

FASTag यूजर्स हैं तो आपके लिए भी आज से एक नया बदलाव लागू हो गया है। NHAI ने FASTag के एनुअल पास शुल्क को बढ़ा दिया है। NHAI के अनुसार, FASTag वार्षिक पास की मौजूदा फीस 3,000 रुपए से बढ़ाकर 3,075 रुपए कर दी गई है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article