बिजनेस

New Business Ideas : अमूल के साथ बिजनेस करने का मौका, पहले दिन से होगी कमाई

New Business Ideas with Low Investment in Hindi : अमूल के साथ जुड़कर आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ये आपको डिस्ट्रिब्यूटर बनने का मौका देगी।

Image

अमूल फ्री में दे रही डिस्ट्रिब्यूटर बनने का मौका

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • अमूल के साथ मिलकर करें कारोबार शुरू
  • अमूल देगी फ्री में डिस्ट्रिब्यूटर बनने का मौका
  • आप अमूल का पार्लर भी खोल सकते हैं

New Business Ideas with Low Investment : यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये मौका आपको अमूल से मिल सकता है। अमूल एक डेयरी ब्रांड है, जो लोगों को अपने साथ जोड़कर दो तरह के बिजनेस ऑफर देता है। इनमें एक तरीका है अमूल का डिस्ट्रिब्यूटर बनना और दूसरा तरीका है अमूल पार्लर खोलना। कैसे आप इनमें से कोई भी एक बिजनेस शुरू कर सकते हैं, इसकी डिटेल हम आपको आगे बताएंगे।

अमूल पार्लर कैसे खोलें

अमूल पार्लर या अमूल स्कूपिंग पार्लर खोलने के लिए आपकी जो भी जानकारी है आप उसके लिए 022-68526666 पर कॉल कर सकते हैं। ये अमूल का आधिकारिक कस्टमर सर्विस नंबर है। आप सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक इस नंबर पर कॉल करके सारी जरूरी जानकारी ले सकते हैं। अमूल की वेबसाइट के अनुसार इसने आवेदन स्वीकार करने के लिए किसी भी अन्य वेबसाइट को अधिकृत नहीं किया है औ न ही कोई नंबर जारी किया है।

देने होंगे 25000 रु

अमूल पार्लर खोलने के लिए आपको फ्रैंचाइजी समझौता करना होगा, जिसके लिए GCMMF Ltd. के नाम पर चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए आपको 25000 रु की रिफंडेबल सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी। ये पैसा आपको वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद ही देना होगा। कंपनी आरटीजीसी या एनईएफटी के जरिए कोई पैसा नहीं लेती। पूरी जानकारी के लिए आप इस लिंक https://amul.com/ पर भी जा सकते हैं।

ऐसे बनें डिस्ट्रिब्यूटर

यदि आप अमूल का डिस्ट्रिब्यूटर बनना चाहते हैं तो ये भी संभव है। डिस्ट्रिब्यूटर बनने के लिए यदि आपको किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो इसके लिए भी 022-68526666 पर कॉल करें। इस नंबर के अलावा डिस्ट्रिब्यूटरशिप से जुड़ा कोई भी नंबर या वेबसाइट अमूल की नहीं है। बल्कि अमूल के अनुसार यदि कोई धोखाधड़ी वाली वेबसाइट के बारे में आपको पता चले तो इसी नंबर पर उसकी शिकायत करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमूल ब्रांड नाम से कारोबार गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन (GCMMF) करती है, जो कि देश का सबसे बड़ा डेयरी कोऑपरेटिव है। डिस्ट्रिब्यूटर बनने के लिए आपको 022-68526666 पर कॉल करनी होगी। यहां आपसे जरूरी मांगी जाएगी और फिर उसके बाद ही आपके आवेदन को आगे बढ़ाया जाएगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article