New Business Ideas with Low Investment: नौकरी से आजादी भला कौन नहीं चाहेगा। पर पैसा भी कमाना है। इसके लिए अकसर लोग नौकरी छोड़ कर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, मगर दो चीजों की कमी के चलते वे ऐसा नहीं कर पाते। ये दो चीजें हैं बेहतर आइडिया और पैसों की कमी। हम यहां आपको 5 लाख रु में शुरू किए जा सकने वाले बेस्ट और आसान बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे।
ऑनलाइन रीसेलिंग
ऑनलाइन रीसेलिंग एक आसान बिजनेस है। ये बिजनेस 5 लाख से कम में शुरू किया जा सकता है। आपको करना है यह है कि ऐसे तैयार प्रोडक्ट होलसेल में खरीदें, जिनकी मार्केट में डिमांड बहुत अधिक है। इनमें गिफ्ट आइटम, सजावट का सामान आदि हो सकता है। फिर इन्हें अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो आदि या ऐसे ही अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए बेचे हैं। ऑनलाइन मार्केटिंग एक पॉपुलर ट्रेड प्लेटफॉर्म बन गया है। आपको जीएसटी नंबर चाहिए होगा। अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना बिजनेस रजिस्टर करके आप काम शुरू कर सकते हैं। ये बिजनेस 2 लाख में भी शुरू किया जा सकता है।
प्रिंटिंग बिजनेस
ये किताबें या मैग्जीन आदि प्रिंटिंग का नहीं बल्कि इंविटेशन कार्ड और बिजनेस कार्ड से लेकर फ्लेक्स प्रिंटिंग का है। इन चीजों की डिमांड बहुत अधिक है। इसके लिए आपको एक प्रिंटिग मशीन और स्पेस की जरूरत होगी। साथ ही एक छोटा ऑफिस जहां से आप कस्टमर्स से डील करेंगे। अपने बिजनेस को रजिस्टर कराना न भूलें। साथ ही जीएसटी नंबर के साथ कारोबार शुरू करें। इस बिजनेस को 3 लाख तक में शुरू कर सकते हैं।
टेंट हाउस
भारत में हर छोटे-बड़े प्रोग्राम के लिए टेंट हाउस चाहिए होता है। ये बिजनेस एक अच्छा आइडिया हो सकता है। आपको एक बार में पैसा लगाना होगा। उसके बाद बार-बार मोटी रकम खर्च नहीं करनी होगी। जो सामान आपको खरीदना होगा, उसमें कुर्सियाँ, टेबल, डेकोरेशंस लैंप, बांस, तार और खाने-पीने से जुड़े बर्तन शामिल हैं। मार्केटिंग पर फोकस करने से आपको अच्छा रेस्पोंस मिल सकता है। इसके काम के लिए आपको करीब 5 लाख रु ही चाहिए होंगे।
टिफिन सर्विस बिजनेस
बहुत से लोग दूसरे शहरों में जाकर पढ़ाई और नौकरी करते हैं। वे वहां भी घर जैसा स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना चाहते हैं, जो कि मिलना मुश्किल होता है। इसी कमी को आप पूरा कर सकते हैं। आपको ऐसे इलाकों में अपने बिजनेस की मार्केटिंग करनी होगी, जहां छात्र या नौकरी करने वाले लोग अधिक रहते हैं। टिफिन सर्विस बिजनेस आसान है। इसे आप 5 लाख रु से काफी कम पैसों में शुरू कर सकते हैं, क्योंकि इसमें कम सामान की ही जरूरत होगी। टिफिन सर्विस बिजनेस को यदि आप छोटे स्केल पर शुरू करें तो 20-30 हजार रु में भी काम बन सकता है।
