बिजनेस

New Business Ideas : 2 लाख में शुरू हो जाएगा ये बिजनेस, डिमांड रहती है तगड़ी, कमाएंगे लाखों

New Business Ideas with Low Investment in Hindi: राख की ईंटें बनाने का बिजनेस (Fly Ash Bricks Business) शुरू किया जा सकता है। दरअसल उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में मिट्टी कम है। इसलिए वहां ईंटे नहीं बनतीं।

Image

राख की ईंटों का बिजनेस

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • राख की ईंटों का बिजनेस है बढ़िया आइडिया
  • अच्छी हो सकती है कमाई
  • खूब है राख की ईंटों की डिमांड

New Business Ideas with Low Investment : बहुत से लोग नौकरी से तंग आकर बिजनेस शुरू (Start A Business) करने की सोचते हैं। मगर बेहतर आइडिया न होने के चलते हर कोई बिजनेस शुरू नहीं कर सकता। दूसरी अड़चन आती है पैसे की। बिना निवेश के आप बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। पर इतना जरूर है कि आप कोई ऐसा बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिसमें कम निवेश की जरूरत हो। यहां हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस आइडिया की जानकारी देंगे, जो कम लागत में शुरू हो सकता है और आपको कमाई भी दमदार कराएगा।

शुरू करें राख की ईंटों का बिजनेस

राख की ईंटें बनाने का बिजनेस (Fly Ash Bricks Business) शुरू किया जा सकता है। दरअसल उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में मिट्टी कम है। इसलिए वहां ईंटे नहीं बनतीं। नतीजे में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा और पंजाब जैसे राज्य ईंटें सप्लाई करते हैं। पर एक से दूसरे राज्य में जाने से ट्रांसपोर्टेशन की लागत अधिक आती है। ऐसे में राख की ईंटों की मांग बढ़ रही है।

कैसे बनती हैं ये ईंटें

राख की ईंटें सीमेंट, स्टोनडस्ट और बिजली संयंत्रों से निकलने वाली राख से मिलकर तैयार की जाती हैं। पहाड़ी इलाकों में स्टोनडस्ट काफी है। पर एक बात का ध्यान रहे कि आपके पास जगह होनी जरूरी है। 100 गज जमीन पर ये बिजनेस शुरू किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस काम के लिए 2 लाख रुपये चाहिए।

डिमांड है तगड़ी

इस समय शहरीकरण तेजी से हो रहा है, जो अब ग्रामीण इलाकों तक पहुंच रहा है। ऐसे में ईंटों की जरूरत है, जिससे आपके लिए नया बिजनेस शुरू करने का मौका है। आपको स्पेशल मशीनरी खरीदनी होगी। मैन्युअल मशीनें 100 गज जमीन पर लगेंगी। ईंट तैयार करने के लिए आपको कुछ लोग चाहिए होंगे। एक अनुमान के अनुसार रोज 3,000 ईंटें तैयार की जा सकती हैं।

बता दें कि 2 लाख के निवेश से आप मशीन आदि लगा सकते हैं। पर इसमें कच्चे माल की लागत शामिल नहीं है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article