बिजनेस

Siemens Share Price: NCLT ने दी सीमेंस को एनर्जी बिजनेस डीमर्ज करने की मंजूरी, शेयर में 6% से ज्यादा की उछाल

Siemens India Share Price: राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) द्वारा सीमेंट और सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड के डीमर्जर को मंजूरी दिए जाने के बाद बुधवार, 26 मार्च को सीमेंस के शेयर में लगभग 6% से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

Image

6 फीसदी से ज्यादा उछला सीमेंस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सीमेंस के शेयर में उछाल
  • 6 फीसदी से ज्यादा हुई बढ़त
  • एनर्जी बिजनेस डीमर्ज करने की मंजूरी मिली

Siemens India Share Price: राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) द्वारा सीमेंट और सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड के डीमर्जर को मंजूरी दिए जाने के बाद बुधवार, 26 मार्च को सीमेंस के शेयर में लगभग 6% से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस डीमर्जर के लिए इक्विटी अलॉटमेंट रेशियो 1:1 निर्धारित किया गया है, जिसका मतलब है कि सीमेंस के शेयरधारकों को रिकॉर्ड डेट तक उनके पास मौजूद हर एक शेयर के बदले सीमेंस एनर्जी इंडिया का एक इक्विटी शेयर प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें -

Siemens Share Price

सीमेंस का शेयर 5119.15 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले आज सुबह BSE पर 5,235.10 रु पर खुला और करीब पौने 12 बजे ये 335.90 रु या 6.56 फीसदी की मजबूती के साथ 5455.05 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 5,497.80 रु तक ऊपर गया है।

क्या है रिकॉर्ड डेट

जिन शेयरहोल्डर्स को सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयर मिलेंगे, उनकी अलॉटमेंट एलिजिबिलिटी तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 7 अप्रैल, 2025 तय की गई है। डीमर्जर के लिए ड्यू डेट 1 मार्च, 2025 है और डीमर्जर 25 मार्च से प्रभावी है। सीमेंस एनर्जी इंडिया को स्टॉक एक्सचेंजों में अलग से लिस्ट किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि इससे मूल्य अनलॉकिंग होगी।

साल 2020 में हुआ था बड़ा फैसला

पैरेंट कंपनी सीमेंस एजी ने 2020 में वैश्विक स्तर पर अपने ऊर्जा कारोबार को अलग कर दिया था। भारतीय कंपनी सीमेंस लिमिटेड की तरफ से अपने ऊर्जा कारोबार का विभाजन उसी सिलसिले का हिस्सा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article