बिजनेस

NCC Share Price: BSNL से दो ऑर्डर मिलने की खबर से 4.6% उछला NCC का शेयर, 1 महीने में हुआ 20% मजबूत

NCC Share Price Today: आज बुधवार को एनसीसी के शेयर में मजबूती दिख रही है। BSE पर एनसीसी का शेयर 204.73 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 216.60 रु पर खुला है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 9.43 रु या 4.61 फीसदी की मजबूती के साथ 214.16 रु पर है। इस रेट के आधार पर देखें तो बीते एक महीने में एनसीसी के शेयर में करीब 20 फीसदी की मजबूती आई है।

Image

4.6% उछला NCC का शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • NCC को मिले ऑर्डर
  • बीएसएनएल से मिले 2 ऑर्डर
  • शेयर में आई तेजी

NCC Share Price Today: आज बुधवार को एनसीसी के शेयर में मजबूती दिख रही है। BSE पर एनसीसी का शेयर 204.73 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 216.60 रु पर खुला है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 9.43 रु या 4.61 फीसदी की मजबूती के साथ 214.16 रु पर है। इस रेट के आधार पर देखें तो बीते एक महीने में एनसीसी के शेयर में करीब 20 फीसदी की मजबूती आई है। एनसीसी लिमिटेड का शेयर आज चर्चा में हैं और इसमें तेजी भी आई है क्योंकि कंपनी को सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL से दो ऑर्डर मिले हैं।

ये भी पढ़ें -

10,804 करोड़ रु के हैं ऑर्डर

NCC को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से भारतनेट के मिडिल-माइल नेटवर्क के डिजाइन, सप्लाई, निर्माण, स्थापना, अपग्रेडेशन, ऑपरेशन और रखरखाव के लिए कुल 10,804.56 करोड़ रुपये (जीएसटी को छोड़कर) के दो एडवांस वर्क ऑर्डर मिले हैं।

ये दो ऑर्डर उत्तराखंड टेलीकॉम सर्किल (पैकेज संख्या-05 के अंतर्गत) और मध्य प्रदेश, डीएनएच और डीडी टेलीकॉम सर्किल के अंतर्गत आते हैं।

क्या करती है NCC

एनसीसी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निर्माण/परियोजना गतिविधियों में लगी हुई है। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में लगी हुई है, मुख्य रूप से औद्योगिक और वाणिज्यिक भवनों, आवास परियोजनाओं, सड़कों, पुलों और फ्लाईओवरों, जल आपूर्ति और पर्यावरण परियोजनाओं, खनन, बिजली पारेषण लाइनों, सिंचाई और हाइड्रोथर्मल बिजली परियोजनाओं, रियल एस्टेट विकास के निर्माण में लगी हुई है।

NCC की शुरुआत साल 1978 में हुई थी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article