बिजनेस

Gold-Silver Price Today 26 March 2025: 87700 के पार पहुंचे सोने के रेट, चांदी 99000 के करीब, चेक करें अपने शहर के रेट

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 26th March 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। यहां आपको हर ताजा अपडेट मिलेगा, साथ ही अपने शहर में आज के रेट भी जान सकते हैं। आमतौर पर, ज्वेलरी में 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है, जिसकी शुद्धता 91.6% होती है। हालांकि, कई बार इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को 22 कैरेट बताकर बेचा जाता है। इसलिए, जब भी आभूषण खरीदें, तो उसकी हॉलमार्किंग की जांच अवश्य करें।

Image

सोने-चांदी का ताजा रेट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोना पहुंचा 87700 के पार
  • चांदी 98000 के करीब
  • मंगलवार को बढ़े सोने-चांदी के रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 March 2025: आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 100 रुपये टूटकर 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में मौजूदा दरें।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99987751 रुपये 87798 रुपये87791 रुपये
सोना 99587400 रुपये 87446 रुपये87439 रुपये
सोना 91680380 रुपये 80423 रुपये80417 रुपये
सोना 75065813 रुपये 65849 रुपये65843 रुपये
सोना 58551334 रुपये 51362 रुपये51358 रुपये
चांदी 99997922 रुपये/किलो 98779 रुपये/किलो98794 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹81840₹89280₹67640
मुंबई में सोना का भाव₹81840₹89280₹66960
दिल्ली में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080
कोलकाता में सोना का भाव₹81840₹89280₹66960
अहमदाबाद में सोना का भाव₹81890₹89330₹67000
जयपुर में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080
पटना में सोना का भाव₹81890₹89330₹67000
लखनऊ में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080
गाजियाबाद में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080
नोएडा में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080
अयोध्या में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080
गुरुग्राम में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹81990₹89430₹67080

सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क के अगले दौर के, अपने शुरुआती अनुमान से कम कठोर होने के संकेत के बाद, डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी के बीच सोने की कीमतों में गिरावट आई।

चांदी की कीमतें भी घटीं

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें भी सोमवार के बंद स्तर 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 500 रुपये घटकर 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 12.56 डॉलर या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 3,023.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।

सर्राफा की कीमतों में तेज गिरावट की आशंका

कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी-जिंस रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘अमेरिकी शुल्क की अगली लहर के अधिक केंद्रित होने के संकेतों से व्यापारियों को राहत मिलने से सोना 3,020 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है, जिससे व्यापक व्यापार युद्ध की आशंका कम हो गई है।’’

चैनवाला ने कहा कि हालांकि, सर्राफा की कीमतों में तेज गिरावट सीमित रह सकती है क्योंकि भू-राजनीतिक जोखिम बने हुए हैं। इजरायल, लेबनान के पास सैन्य अभ्यास और उत्तरी गाजा में निकासी की योजना बना रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article