बिजनेस

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड कर सकेंगे विदेशी फंड्स में निवेश ! SEBI ने पेश किया प्रस्ताव

Mutual Fund: भारतीय म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन लाने के लिए, और विदेशी एफओएफ (फंड ऑफ फंड) स्कीमों के तहत अक्सर विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं। इसमें विदेशी म्यूचुअल फंड, ईटीएफ और इंडेक्स फंड की यूनिट्स शामिल हैं।

Image

MF कर सकेंगे विदेशी फंड्स में निवेश

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • म्यूचुअल फंड के लिए सेबी का नया प्रस्ताव
  • कर सकेंगे विदेशी फंड्स में निवेश
  • मगर एक शर्त होनी चाहिए पूरी

Mutual Fund: कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने बीते शुक्रवार को म्यूचुअल फंडों को ऐसे विदेशी फंड्स में निवेश की सुविधा देने का प्रस्ताव रखा, जो अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा भारतीय सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं। सेबी ने अपने कंसल्टेशन लेटर में कहा कि प्रस्ताव इस फैक्ट के अधीन है कि ऐसे विदेशी फंड का भारतीय सिक्योरिटी में कुल निवेश उनकी शुद्ध संपत्ति का 20 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। सेबी ने अपने बयान में कहा है कि भारत की मजबूत आर्थिक ग्रोथ की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सूचकांक, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF), म्यूचुअल फंड (एमएफ), यूनिट ट्रस्ट (यूटी) अपनी संपत्ति का एक हिस्सा भारतीय सिक्योरिटीज के लिए आवंटित करते हैं।

ये भी पढ़ें -

क्यों करते हैं विदेशी फंड्स में निवेश

भारतीय म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन लाने के लिए, और विदेशी एफओएफ (फंड ऑफ फंड) स्कीमों के तहत अक्सर विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं। इसमें विदेशी म्यूचुअल फंड, ईटीएफ और इंडेक्स फंड की यूनिट्स शामिल हैं।

हालांकि, ऐसे विदेशी फंड्स में निवेश के बारे में अस्पष्टता रहती है, जो अपने फंड का एक निश्चित हिस्सा भारतीय प्रतिभूतियों में निवेश करते हैं।

तय कर दी लिमिट

ऐसे में सेबी ने प्रस्ताव दिया है कि भारतीय म्यूचुअल फंड योजनाएं ऐसे विदेशी एमएफ/यूटी में निवेश कर सकती हैं, जिनका भारतीय सिक्योरिटीज में निवेश है। हालांकि उनका भारतीय प्रतिभूतियों में कुल निवेश उनकी कुल संपत्ति के 20 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article