ICICI Prudential PMS Contra Strategy: म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) हाउसों के पास एक से एक स्कीम है, जिन्होंने निवेशकों को बीते कई सालों में काफी दमदार रिटर्न दिया है। इन्हीं में से एक स्कीम है आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पीएमएस कॉन्ट्रा स्ट्रेटेजी (ICICI Prudential PMS Contra Strategy)। इस स्कीम ने अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया है। आगे जानिए स्कीम से मिले रिटर्न की डिटेल।
क्या है स्कीम की रणनीति
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पीएमएस कॉन्ट्रा स्ट्रेटेजी स्कीम उन इक्विटी शेयरों में निवेश करती है, जिनमें फिलहाल तेजी का रुझान नहीं है। मगर फ्यूचर में उन शेयरों से काफी अधिक रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
5 साल पहले हुई लॉन्च
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पीएमएस कॉन्ट्रा स्ट्रेटेजी को 14 सितंबर, 2018 को लॉन्च किया गया था। ये स्कीम इक्विटी और इक्विटी से रिलेटेड ऑप्शनों पर फोकस करती है। आम तौर पर फंड इस स्कीम के फंड मैनेजर खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों को टार्गेट करते हैं जो भविष्य में अधिक रिटर्न दे सकते हैं।
पैसा कर दिया ढाई गुना
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पीएमएस के अनुसार 2018 में स्कीम की शुरुआत के समय अगर किसी ने 10 लाख रुपये का एक साथ निवेश किया होता तो उसकी निवेश राशि 14 सितंबर, 2023 तक लगभग 24 लाख रुपये हो जाती। ऐसा सालाना 20 प्रतिशत के रिटर्न से होता, जो स्कीम ने दिया है।
इन सेक्टरों पर स्कीम का फोकस
- कमोडिटीज (मेटल्स)
- इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट
- ऑटो कम्पोनेंट
- लॉजिस्टिक्स
- कॉर्पोरेट बैंक
- यूटिलिटी
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक म्यूचुअल फंड स्कीम की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड (खास कर इक्विटी स्कीम) में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
