बिजनेस

अब मुंबई एशिया के अमीरों की राजधानी, बीजिंग पीछे छूटा, चीन को तगड़ा झटका

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 26, 2024, 11:44 AM IST

Hurun Research 2024 Global Rich List: हुरुन रिसर्च की ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक मुंबई में अरबपतियों की संख्या चीन के शहर बीजिंग से अधिक हो गई है।

Image

अमीरों की लिस्ट में मुंबई ने बीजिंग को पछड़ा (तस्वीर-Canva)

Hurun Research 2024 Global Rich List: भारत में अरबपतियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब चीन से टक्कर हो रही है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब चीन के शहर बीजिंग से अधिक अरबपति हो गए हैं। मुंबई पहली बार एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन गया है। हुरुन रिसर्च की ग्लोबल रिच (Hurun Research)2024 लिस्ट के मुताबिक मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 अरबपति हैं। देश के स्तर पर बात करें तो चीन में भारत के 271 की तुलना में कुल मिलाकर 814 अरबपति हैं। दुनिया में मुंबई अब न्यूयॉर्क के बाद अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान का शहर हो गया है। न्यूयॉर्क सबसे अधिक 119 अरबपति हैं। लिस्ट के मुताबिक लंदन 97 अरबपतियों के साथ दूसरे स्थान पर है।

मुंबई और बीजिंग में अरबपतियों की तुलना

हुरुन रिसर्च की ग्लोबल रिच (Hurun Research)2024 की लिस्ट से पता चलता है कि इस साल मुंबई में अरबपतियों 26 अरबपति जुड़े हैं जबकि चीन के शहर बीजिंग में 18 अरबपति कम हो गए हैं। यानी मुंबई में अरबपति बढ़ रहे हैं जबकि बीजिंग में घट रहे हैं।

मुंबई और बीजिंग में अरबपतियों की संपत्ति की तुलना

मुंबई के अरबपतियों की कुल संपत्ति 445 अरब डॉलर है। जो पिछले साल से 47% अधिक है। दूसरी ओर बीजिंग की कुल अरबपतियों की संपत्ति 265 अरब डॉलर है यानी चीन के शहर बीजिंग में कुल मिलाकर अरबपतियों की संपत्ति में 28% की कमी आई है।

मुंबई के अरबपतियों में किन सेक्टर को योगदान

मुंबई में वेल्थ सेक्टर में ऊर्जा और फार्मास्यूटिकल्स का बड़ा योगदान हैं क्योंकि मुकेश अंबानी जैसे अरबपतियों को बड़ा लाभ हुआ। रियल एस्टेट खिलाड़ी मंगल प्रभात लोढ़ा प्रतिशत के लिहाज से 116% संपत्ति बढ़ी। ये मुंबई के सबसे बड़े संपत्ति लाभार्थी हैं।

दुनिया के अमीरों में भारतीयों का स्थान

भारतीय अरबपतियों की विश्व रैंकिंग में मामूली गिरावट देखी गई जबकि मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की वजह 10वें स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी। गौतम अडानी आठवें स्थान की बढ़त के साथ 15वें स्थान पर हैं जबकि एचसीएल के शिव नादर और उनका परिवार 16 स्थान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर हैं। सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस एस पूनावाला को मामूली गिरावट के साथ 82 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 9 स्थान गिरकर 55वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में और भी शामिल हैं। सन फार्मास्यूटिकल्स दिलीप सांघवी (61वां स्थान) और कुमार मंगलम बिड़ला (100वां स्थान)। राधाकिशन दमानी भी आठ पायदान ऊपर 100वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article