बिजनेस

Bonus Stock: 1 शेयर की खरीद पर 1 शेयर बोनस में देगी ये कंपनी, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 10, 2024, 03:16 PM IST

Multibagger Stock: 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे उन्हें बोनस शेयर का फायदा मिलेगा।

Image

Bonus Stock: 1 शेयर की खरीद पर 1 शेयर बोनस में देगी ये कंपनी, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

Multibagger Stock: बोनस शेयर देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। आडवानी होटल्स एंड रिसॉर्ट (इंडिया) लिमिटेड (Advani Hotels and Resorts) ने निवेशकों को एक शेयर के बदले में 1 शेयर बोनस देने का फैसला लिया है। कंपनी इसकी घोषणा शनिवार कर चुकी है।

कब है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में बताया कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 20 मार्च 2024 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे उन्हें बोनस शेयर का फायदा मिलेगा।

डिविडेंड इतिहास

यह कंपनी पहली बार बोनस शेयर देने जा रही है। जबकि आडवानी होटल्स एंड रिसॉर्ट (इंडिया) लिमिटेड कई बार डिविडेंड दे चुकी है। जैसी की कंपनी ने 9 फरवरी 2024 को एक्स-डिविडेंड दिया था तब कंपनी ने 2 रुपये के एक शेयर पर डिविडेंड दिए थे। कंपनी ने पहली बार 2008 में डिविडेंड दिया था।

1 साल में 112 फीसदी का रिटर्न

गुरुवार को कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 157,95 रुपये था। पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों में 112 फीसदी का उछाल देखने को मिला। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों से 73 फीसदी रिटर्न मिला है। जबकि पिछले 1 महीने इस स्टॉक में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैप 730.03 करोड़ रुपये का है। आडवानी होटल्स एंड रिसॉर्ट (इंडिया) लिमिटेड का बीएसई में 52 वीक हाई 174.90 रुपये और 52 वीक लो लेवल 66.75 रुपये प्रति शेयर है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article