बिजनेस

Mukesh Ambani Loan: मुकेश अंबानी करेंगे खेल, बिना झंझट 10 मिनट में देंगे 1 करोड़ तक का लोन

Mukesh Ambani Loan: मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंस लिमिटेड (JFL) ने "लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज़" सुविधा शुरू की है। ग्राहक शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर सिर्फ 10 मिनट में 1 करोड़ रुपये तक का डिजिटल लोन ले सकते हैं। ब्याज दर 9.99% से शुरू होती है और फोरक्लोजर चार्ज नहीं है।

Image

अंबानी का नया धमाका! अब सिर्फ OTP से मिलेंगे करोड़ों रुपये

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • पूरी तरह डिजिटल और OTP-बेस्ड प्रक्रिया
  • सिर्फ 10 मिनट में मिलेगा ₹1 करोड़ तक का लोन।
  • ब्याज दर 9.99% से शुरू

Mukesh Ambani Loan: रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हैं। अंबानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनी में से एक जियो फाइनेंस लिमिटेड (JFL) ने लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज (LAS) के सेक्टर में कदम रखने की घोषणा की है। यानी जियो फाइनेंस अब डीमैट एकाउंट में रखी सिक्योरिटीज जैसे कि शेयर और म्यूचुअल फंड को गिरवी रखकर ग्राहकों को लोन देगी। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेस पूरी तरह से डिजिटल, सेफ और OTP-बेस्ड होगी। जियो फाइनेंस ऐप के जरिए ग्राहक सिर्फ 10 मिनट में एक करोड़ रुपये तक का लोन ले सकेंगे। गौरतलब है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की NBFC (नॉन बैंकिग फाइनेंशियल कंपनी) ब्रांज जियो फाइनेंस लिमिटेड (JFL) है।

ब्याज दर 9.99 प्रतिशत से होगी शुरू

कंपनी के मुताबिक लोन अगेंस्ट शेयर्स और लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फ़ंड्स जैसी सर्विस इंटरेस्ट रेट कस्टमर के पर्सनल रिस्क प्रोफाइल के मुताबिक होगी। यदि रिस्क प्रोफाइल बढ़िया रहा तो ब्याज दरें 9.99% से शुरू होंगी। ये लोन मैक्सिमम तीन साल तक के समय के लिए होंगे और इनमें कोई फ़ोरक्लोज़र चार्ज नहीं लगेगा।

शेयर में 5.29 फीसदी की तेजी

बीएसई में कल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 213.50 रुपये पर बंद हुए थे। आज सुबह यह बढ़ कर 214.90 रुपये पर खुले। ऊंचे में यह चढ़ते हुए 225.45 रुपये पर चले गए जो कि आज का उच्चतम स्तर है। नीचे में यह 216.60 रुपये पर आया। कारोबार की समाप्ति पर इसके शेयर 5.29 फीसदी चढ़ कर 224.50 रुपये पर बंद हुए।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article