बिजनेस

रिलांयस से कमाई के लालच में कट गई जेब, शेयर को लेकर कभी न करें ये गलती

Reliance Retail Pay Out Price: ग्रे मार्केट दरअसल नॉन-लिस्टेड मार्केट है। ग्रे मार्केट वह जगह है जहां किसी कंपनी के शेयर आधिकारिक ट्रेडिंग चैनलों से अलग ही खरीदे और बेचे जाते हैं। ग्रे मार्केट में ट्रेड करने के इच्छुक निवेशक को एक लोकल डीलर ढूंढना होता है जो खरीदार और विक्रेता को ढूंढने में मदद करेगा।

Image

रिलायंस रिटेल के शेयरधारकों को नुकसान

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस रिटेल के शेयरधारक परेशान
  • पेआउट पर हो रहा 60 फीसदी तक नुकसान
  • ग्रे मार्केट में शेयर खरीदने वालों को होगा नुकसान

Reliance Retail Pay Out Price: रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने अपने शेयरधारकों को तगड़ा झटका दिया है। रिलायंस रिटेल ने शेयर कैपिटल में कटौती करने और इसके लिए अपने शेयरधारकों को 1,362 रुपये प्रति शेयर का भुगतान करने का ऐलान किया है। इससे निवेशकों को 60 फीसदी तक नुकसान होगा, क्योंकि ग्रे मार्केट (Grey Market) शेयरधारकों ने काफी ऊंचे दाम पर रिलायंस रिटेल के शेयर खरीदे थे।

बता दें कि रिलायंस रिटेल अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सब्सिडियरी और प्रमुख रिटेलर कंपनी है।

कितने पर खरीदा था शेयर और क्या है ग्रे मार्केट

ग्रे मार्केट दरअसल नॉन-लिस्टेड मार्केट है। ग्रे मार्केट वह जगह है जहां किसी कंपनी के शेयर आधिकारिक ट्रेडिंग चैनलों से अलग ही खरीदे और बेचे जाते हैं। ग्रे मार्केट में ट्रेड करने के इच्छुक निवेशक को एक लोकल डीलर ढूंढना होता है जो खरीदार और विक्रेता को ढूंढने में मदद करेगा।

कुछ लोगों ने रिलायंस रिटेल के शेयर 3400 रु तक में खरीदे थे, जबकि 3 दिन पहले तक ग्रे मार्केट में शेयर का रेट 2500-2700 रु था।

Reliance Retail Pay Out Price

रिलायंस रिटेल का शेयर कराएगा नुकसान

शेयर को लेकर न करें ये गलती

कुछ लोग रिलायंस रिटेल के शेयर की कीमत अचानक गिरने को लेकर परेशान हैं और ट्वीटर पर इसकी शिकायत भी कर रहे हैं। दरअसल ग्रे मार्केट एक अनरेगुलेटेड मार्केट है, जहां सारे ट्रेड आपसी सहमति से होते हैं। रेगुलेटरी बॉडी सेबी, बीएसई या एनएसई कोई भी इसमें इंवॉल्व नहीं होते। इसलिए शेयर खरीदने के लिए ग्रे मार्केट के बजाय लिस्टेड प्लेटफॉर्म बेहतर हैं।

लिस्टेड प्लेटफॉर्म जैसे कि बीएसई-एनएसई पर आपको लिक्विडिटी मिलेगी। यानी आप इंस्टैंट शेयर खरीद या बेच सकते हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक कंपनी के शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article