बिजनेस

Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी को हुआ एक दिन में 40,000 करोड़ रुपये का नुकसान, 'फेवरेट' कंपनी ने दिया झटका

Reliance Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 35,319.49 करोड़ रुपये कम होकर 15.89 लाख करोड़ रुपये रह गया है। शेयर में लगातार दो कारोबारी सत्रों से गिरावट हो रही है। पिछले हफ्ते यह गुरुवार के कारोबारी सत्र को छोड़कर तीन दिन लाल निशान में बंद हुआ था।

Image

Mukesh Ambani, Reliance Share Price (Image Source: iStock)

Reliance Share Price: रिलायंस ग्रुप की कंपनियों में सोमवार को बड़ी गिरावट हुई और इसके कारण ग्रुप का मार्केट कैप 40,000 करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। रिलायंस ग्रुप की सभी कंपनियों का मार्केट कैप 40,511.91 करोड़ रुपये कम होकर 17.46 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इस गिरावट की वजह शेयर बाजार में कमजोरी को माना जा रहा है, जिसके कारण ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

जस्ट डायल लिमिटेड में सबसे अधिक गिरावट आई, इसके बाद स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का स्थान रहा, जो सबसे अधिक नुकसान में रहे। रिलायंस ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर निफ्टी 50 में तीसरा सबसे बड़ा टॉप लूजर्स था। निफ्टी के लाल निशान में बंद होने में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बड़ा योगदान था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के बेंचमार्क में यह दूसरा सबसे अधिक भार वाला स्टॉक है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 35,319.49 करोड़ रुपये कम होकर 15.89 लाख करोड़ रुपये रह गया है। शेयर में लगातार दो कारोबारी सत्रों से गिरावट हो रही है। पिछले हफ्ते यह गुरुवार के कारोबारी सत्र को छोड़कर तीन दिन लाल निशान में बंद हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 26.10 रुपये या 2.17 प्रतिशत गिरकर 1,174 रुपये पर बंद हुआ।

जस्ट डायल का शेयर 54 रुपये या 6.43 प्रतिशत गिरकर 786.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी का शेयर 15.65 रुपये या 6.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 239.80 रुपये पर बंद हुआ। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में भी गिरावट आई और यह 6.31 रुपये या 3.04 प्रतिशत गिरकर 201.30 रुपये पर बंद हुआ।

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का शेयर 2.67 रुपये या 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50.74 रुपये पर बंद हुआ, जबकि आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में 0.51 रुपये या 3.32 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 14.85 रुपये पर बंद हुआ।मिलेजुले वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू बाजार सपाट बंद हुए।

इनपुट: आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article