बिजनेस

मुकेश अंबानी की इस गुमनाम कंपनी के फैन हुए निवेशक, शेयर से महीने भर में बना लिए 4 लाख के 5 लाख

Alok Industries Share Return: 27 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि जिसने भी एक महीने पहले आलोक इंडस्ट्रीज के 4 लाख रु के शेयर खरीदे होंगे, उनकी वैल्यू इस समय 5 लाख रु से अधिक हो गई होगी। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 8,133 करोड़ रु है।

Image

आलोक इंडस्ट्रीज शेयर

KEY HIGHLIGHTS
  • आलोक इंडस्ट्रीज का शेयर एक महीन में उछला
  • 27 फीसदी कराया फायदा
  • रिलायंस है आलोक इंडस्ट्रीज की प्रमोटर

Alok Industries Share Return: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इस समय एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति (Asia's Richest Person) हैं। उनके कई बिजनेस हैं और वे कई कंपनियों के मालिक हैं, जिनमें सबसे अहम रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) है। रिलायंस की ढेरों सब्सडियरी कंपनियां हैं और ये कई कंपनियों की प्रमोटर भी है। इन्हीं में से एक आलोक इंडस्ट्रीज (Alok Industries) है।

खास बात यह है कि पिछले कुछ समय में आलोक इंडस्ट्रीज के शेयरों को खरीदने की हौड़ मच गई है। इससे कंपनी के शेयरधारकों को अच्छा रिटर्न मिला है।

एक महीने में 27 फीसदी कराया फायदा

बीते एक महीने में आलोक इंडस्ट्रीज का शेयर 27 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 22 मई को बीएसई (BSE) पर आलोक इंडस्ट्रीज का शेयर 12.92 रु पर था, जबकि आज मंगवार को यह करीब ढाई बजे 16.41 रु पर है। इससे निवेशकों को 27 फीसदी रिटर्न मिला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज 40.01 फीसदी हिस्सेदारी के साथ आलोक इंडस्ट्रीज की प्रमोटर है।

4 लाख के बन गए 5 लाख

27 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि जिसने भी एक महीने पहले आलोक इंडस्ट्रीज के 4 लाख रु के शेयर खरीदे होंगे, उनकी वैल्यू इस समय 5 लाख रु से अधिक हो गई होगी। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 8,133 करोड़ रु है।

5 दिन में 16 फीसदी फायदा

  • बीते 5 दिन में आलोक इंडस्ट्रीज का शेयर 16 फीसदी चढ़ा है
  • 6 महीनों में ये शेयर 3.30 फीसदी गिरा है
  • 2023 में अब तक ये 3.73 फीसदी ऊपर गया है
  • एक साल में शेयर 17.22 फीसदी गिरा है
  • 5 सालों में शेयर ने 386.35 फीसदी का फायदा कराया है, जिससे निवेशकों का पैसा 4.86 गुना हो गया

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article