Mukesh Ambani, Gautam Adani News: 14 नवंबर 2022 को पूरे देश में धूमधाम से बाल दिवस मनाया जा रहा है। हर मां- बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छी सी अच्छी शिक्षा प्रदान करें। इसके लिए वे सालों पहले से ही फंड इकट्ठा करना शुरू कर देते हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी, (Amity University), दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University), आदि के बारे में तो सभी ने सुना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के अरबपतियों के बच्चे किस स्कूल और कॉलेज से पढ़े हैं?
बहुत से लोगों का मानना है कि अमीर परिवारों के बच्चे ज्यादा पढ़ते नहीं होंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बच्चों की एजुकेशन क्वालिफिकेशन जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इनकी स्कूल और कॉलेज की फीस भी काफी ज्यादा होती है।
आकाश अंबानी

akash ambani
(स्रोत: BCCL)
आकाश अंबानी (Akash Ambani) भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बड़े बेटे हैं। आकाश अंबानी ने अपनी स्कूल शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) से पूरी की है। बाद में आकाश अंबानी ने अमेरिका की Brown University से इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की।
ईशा अंबानी

isha ambani
(स्रोत: BCCL)
ईशा अंबानी (Isha Ambani) आकाश की जुड़वा बहन हैं। ईशा येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान की पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन के बाद ईशा अंबानी ने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए (MBA) की पढ़ाई भी पूरी की। इन कॉलेज की फीस लाखों में है।
अनंत अंबानी

akash anant ambani
(स्रोत: BCCL)
अनंत अंबानी (Anant Ambani) मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। अनंत अंबानी ने भी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ही की है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए वे रोड आइलैंड के ब्राउन विश्वविद्यालय (Brown University) गए थे। इस कॉलेज की फीस लाखों में है। सब्जेक्ट के हिसाब से फीस कम- ज्यादा होती है। इसे आप कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
करण अडानी

karan adani
(स्रोत: BCCL)
एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बड़े बेटे करण अडानी (Karan Adani) ने अमेरिका की Purdue University से ग्रेजुएशन की है। उल्लेखनीय है कि करण अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
जीत अडानी
जीत अडानी (Jeet Adani) गौतम अडानी के छोटे बेटे हैं। जीत अडानी भी अडानी ग्रुप (Adani Group) का हिस्सा हैं। जीत की एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो इन्होंने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज में ग्रेजुएशन किया है। यहां की फीस भी लाखों में है।
