बिजनेस

Reliance Future Plans: कौन-कौन सा बिजनेस खरीदते जा रहे मुकेश अंबानी, पिछले हफ्ते अपने नाम कर लीं दो कंपनियां

Mukesh Ambani Future Plans: बीते कुछ सालों में मुकेश अंबानी की रिलायंस ने कई नए सेक्टरों में कदम रखा है। इसके लिए कंपनी ने कुछ कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी है, जबकि कुछ कंपनियों को ही खरीद लिया।

Image

Reliance कर रही विस्तार

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Reliance कर रही विस्तार
  • फिर खरीदी दो कंपनी
  • नए सेगमेंट में मजूत करेगी स्थिति

Mukesh Ambani Future Plans: बीते कुछ सालों में मुकेश अंबानी की रिलायंस ने कई नए सेक्टरों में कदम रखा है। इसके लिए कंपनी ने कुछ कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी है, जबकि कुछ कंपनियों को ही खरीद लिया। रिलायंस दिखने में छोटे लगने वाले सेक्टरों में भी एंट्री कर चुकी है, जिनमें नमकीन स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक शामिल हैं। अब रिलायंस कुछ और सेक्टरों में अपनी स्थिति मजबूत करती जा रही है। इसके लिए हाल ही में मुकेश अंबानी की कंपनी ने दो डील की हैं।

ये भी पढ़ें -

ग्रीन एनर्जी कंपनी को खरीदा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार, 14 फरवरी को एनर्जी सेक्टर में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लकड़िया बी पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (एलपीटीएल) को 6.73 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इससे एलपीटीएल अब रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी बन गयी है।

इस डील से रिलायंस भारत के रिन्यूएबल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का प्रयास करेगी।

Velvet को भी बना लिया अपना

रिलायंस की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने तमिलनाडु के 45 साल पुराने ब्रांड वेलवेट को खरीद लिया है। कंपनी ने यह डील अपनी सब्सिडियरी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के जरिए की है, जो घरेलू यूज के FMCG प्रोडक्ट बनाती है। इस खरीदारी से पर्सनल केयर सेगमेंट में रिलायंस कंज्यूमर की मौजूदगी मजबूत हुई है।

क्रिकेट में भी विस्तार

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की द हंड्रेड टीम, ओवल इनविंसिबल्स में 49% हिस्सेदारी 60.27 मिलियन पाउंड (6590 करोड़ रु) में हासिल कर ली है। इस डील में टीम की कीमत 123 मिलियन पाउंड (1345 करोड़ रु) आंकी गई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article