बिजनेस

AJAX Engineering Listing: अजाक्स इंजीनियरिंग के IPO ने करा दिया नुकसान, 8.5% गिरावट के साथ हुई लिस्टिंग

AJAX Engineering Listing Price: सोमवार को शेयर बाजार में AJAX Engineering की लिस्टिंग हो गयी है। इसकी लिस्टिंग सुस्त हुई है। कंपनी का शेयर BSE पर 629 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 36 रु या 5.72 फीसदी की गिरावट के साथ 593 रु पर लिस्ट हुआ है। वहीं NSE पर कंपनी का शेयर 53 रु या 8.43 फीसदी की गिरावट के साथ 576 रु पर लिस्ट हुआ।

Image

अजाक्स इंजीनियरिंग ने करा दिया नुकसान

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • AJAX Engineering की हुई लिस्टिंग
  • गिरावट के साथ की शुरुआत
    निवेशकों को करा दिया नुकसान
  • निवेशकों को करा दिया नुकसान

AJAX Engineering Listing Price: सोमवार को शेयर बाजार में AJAX Engineering की लिस्टिंग हो गयी है। इसकी लिस्टिंग सुस्त हुई है। कंपनी का शेयर BSE पर 629 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 36 रु या 5.72 फीसदी की गिरावट के साथ 593 रु पर लिस्ट हुआ है। वहीं NSE पर कंपनी का शेयर 53 रु या 8.43 फीसदी की गिरावट के साथ 576 रु पर लिस्ट हुआ। अजाक्स इंजीनियरिंग का आईपीओ 10 फरवरी से 12 फरवरी के बीच खुला था। कंपनी ने 23 शेयरों के लॉट साइज के साथ 599-629 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में अपने शेयर पेश किए थे।

ये भी पढ़ें -

AJAX Engineering IPO Subscription Status

AJAX Engineering ने अपने आईपीओ से कुल 1,269.35 करोड़ रुपये जुटाए, जो पूरी तरह से 2,01,80,446 इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) इश्यू था। इस इश्यू को कुल मिलाकर 6.45 गुना सब्सक्राइब किया गया।

क्वालिफाइड-इंस्टीट्यूशनल बिडर्स (QIB) का हिस्सा करीब 14.41 गुना सब्सक्राइब हुआ। तीन दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) के हिस्से को 6.47 गुना बुक किया गया, जबकि रिटेल निवेशकों के हिस्से को 1.93 गुना सब्सक्राइब किया गया।

AJAX Engineering का बिजनेस

जुलाई 1992 में शुरू की गयी बेंगलुरु स्थित अजाक्स इंजीनियरिंग वैल्यू चेन में कंक्रीट इक्विपमेंट और सर्विसेज की एक बड़ी रेंज पेश करती है। 31 मार्च, 2024 तक, कंपनी ने वैल्यू चेन के लिए 110 कंक्रीट उपकरण वेरिएंट डेवलप किए हैं और पिछले दस वर्षों में भारत में 27,800 से अधिक यूनिट्स बेची हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article