बिजनेस

मुकेश अंबानी के समधी खरीदेंगे सरकारी बैंक! अजय पिरामल की खरीद पर इस नजर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 4, 2023, 10:58 AM IST

Piramal Group: सरकार के पास IDBI की 49.24% हिस्सेदारी है, वहीं लाइफ इंश्योरेंस के पास बैंक की 49.23 फीसदी हिस्सेदारी है। दोनों मिलकर इसके 60.7% हिस्से को बेचने की योजना बना रहे हैं।

Image

सरकारी बैंक का आधिग्रहण कर सकती है पीरामल समूह।

Photo : Times Now Digital

Piramal Group: पिरामल समूह (Piramal Group) बैंकिंग क्षेत्र में एंट्री करने की तैयारी में है। समूह के चेयरमैन अजय पिरामल ने एक इंटव्यू में इस ओर इशारा किया है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक उनका कहना है कि जब भी अवसर आएंगे हम उन पर गौर करेंगे। बताया जा रहा है कि ग्रुप आईडीबीआई बैंक लिमिटेड या फिर दूसरे सरकारी बैंक का आधिग्रहण कर सकती है।

सरकार के पास IDBI की 49.24% हिस्सेदारी है, वहीं लाइफ इंश्योरेंस के पास बैंक की 49.23 फीसदी हिस्सेदारी है। दोनों मिलकर इसके 60.7% हिस्से को बेचने की योजना बना रहे हैं। सरकार ने 2021-22 के केंद्रीय बजट में आईडीबीआई बैंक के अलावा, एक सामान्य बीमा कंपनी के साथ-साथ दो राज्य-में चलने वाले बैंकों के निजीकरण की योजना की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ये दो बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक थे, लेकिन सरकार ने इन पर कोई प्रस्ताव नहीं रखा।

कथित तौर पर, सरकार अपनी योजना को फिर से तैयार कर रही है और निजीकरण पर प्रस्ताव 2024 में आम चुनाव के बाद हो सकता है। अधिग्रहण के अलावा, पीरामल ने कहा कि समूह अवसर आने पर बैंकिंग लाइसेंस के लिए खुद को तैयार रख रहा है। और हम खुद को अधिक से अधिक नियामकों के अनुरूप बनने के लिए तैयार कर रहे हैं।

पीरामल समूह भारत की सबसे बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में से एक है, जिसके पास 31 मार्च तक ₹64,000 करोड़ की प्रबंधनाधीन संपत्ति (एयूएम) है। पीईएल की एक हाउसिंग फाइनेंस सहायक कंपनी, पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड है, जिसने 2021 में दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही संघर्षरत ऋणदाता दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्प लिमिटेड (डीएचएफएल) को ₹34,250 करोड़ में खरीदा था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article