बिजनेस

Motisons Jewellers IPO : 18 दिसंबर को खुलेगा मोतीसंस ज्वेलर्स का IPO, जानें क्या है इश्यू प्राइस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 12, 2023, 06:11 PM IST

Motisons Jewellers IPO : यह इश्यू 18 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 20 दिसंबर बंद होगा। कंपनी इस इश्यू से 151.09 करोड़ रुपये जुटाने प्लान का है। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 15 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा।

Image

आईपीओ का प्राइस बैंड

Photo : iStock

Motisons Jewellers IPO : जयपुर का मोतीसंस ज्वेलर्स अपना आईपीओ लाने को तैयार है। कंपनी आईपीओ का प्राइस बैंड भी तय कर दिया है। जो 52 से 55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह इश्यू 18 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 20 दिसंबर बंद होगा। कंपनी इस इश्यू से 151.09 करोड़ रुपये जुटाने प्लान का है। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 15 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा। मोतिसंस ज्वेलर्स पहले ही प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के माध्यम से 33 करोड़ रुपये रुपये जुटा चुकी है। यह राशि 55 रुपये प्रति शेयर के ऑफर प्राइस पर जुटाई गई।

फंड का क्या करेगी कंपनी

जयपुर के छाबड़ा परिवार की ज्वेलरी रिटेल कंपनी आईपीओ से होने वाली आय में से 58 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करने वाली है। वहीं 71 करोड़ रुपये को वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए यूज करेगी। वहीं, बचे हुए फंड को सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च करेगी।

कंपनी ने 55 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 60 लाख इक्विटी शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 33 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके बाद ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में बताए गए 3.34 करोड़ इक्विटी शेयरों तक के इश्यू साइज को 60 लाख इक्विटी शेयरों से घटाकर 2.74 करोड़ इक्विटी शेयर कर दिया गया है।

कंपनी के बारे में

मोतिसंस ज्वेलर्स ने 1997 में जयपुर में एक शोरूम के साथ अपना ज्वेलरी बिजनेस शुरू किया और बाद में मोतिसंस ब्रांड के तहत 4 शोरूम तक नेटवर्क का विस्तार किया। कंपनी ने पिछले सालों में बेहतर वित्तीय आंकड़े दर्ज किए हैं। मार्च FY23 को समाप्त वर्ष में नेट प्रॉफिट 50.5 फीसदी बढ़कर 22.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में 16.5 प्रतिशत बढ़कर 366.2 करोड़ रुपये रहा। जून FY24 को समाप्त पहली तिमाही में मुनाफा 86.7 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पर 5.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article