बिजनेस

IIFL Finance Share: IIFL फाइनेंस के शेयर खरीदने की सलाह, टार्गेट 600 रुपये, 17% रिटर्न की उम्मीद

IIFL Finance Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने IIFL फाइनेंस के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसने शेयर के लिए 600 रुपये का टार्गेट दिया है। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 17 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

IIFL फाइनेंस के शेयर खरीदने की सलाह

KEY HIGHLIGHTS
  • IIFL फाइनेंस के शेयर खरीदें
  • मोतीलाल ओसवाल ने दी सलाह
  • 17% रिटर्न की उम्मीद

IIFL Finance Share Price Target: सोमवार के कारोबार में आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL) के शेयर में कमजोरी आई है। कंपनी का शेयर 3.5 फीसदी गिरा है। 530.75 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 534.35 रु पर खुलने के बाद BSE पर कारोबार के अंत में ये 18.75 रु या 3.53 फीसदी की कमजोरी के साथ 512 रु पर है। हालांकि एक ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयर पर भरोसा करते हुए खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए शेयर का टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

600 रु का है टार्गेट

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने IIFL फाइनेंस के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसने शेयर के लिए 600 रुपये का टार्गेट दिया है। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 17 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

RBI से मिली है राहत

हाल ही में आईआईएफएल फाइनेंस को आरबीआई से राहत मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कंपनी के गोल्ड लोन ऑपरेशंस यानी कारोबार पर प्रतिबंध हटा दिए हैं। इस साल मार्च में आरबीआई ने पर्यवेक्षी चिंताओं के कारण कंपनी को गोल्ड लोन जारी करने या आवंटित करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

दो सबसे बड़ी NBFC में से एक

IIFL फाइनेंस गोल्ड लेंडिंग इंडस्ट्री में दो सबसे बड़ी गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) में से एक है। 30 जून, 2024 तक, गोल्ड लोन AUM कंपनी की लगभग 72% या 14,727 करोड़ रुपये था।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article