Lalan Singh Net Worth: 2024 के लोकसभा चुनावों में बिहार में नीतीश कुमार की JDU को 12 सीटें मिली हैं। जेडीयू के सांसदों में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी शामिल हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में ललन सिंह को यूनियन कैबिनेट में शामिल किया गया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। ललन सिंह 31 जुलाई 2021 से 29 दिसंबर 2023 तक जेडीयू के राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष भी रहे हैं। वे मुंगेर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं। आइए जानते हैं कि ललन सिंह की नेटवर्थ कितनी है।
ये भी पढ़ें -
13.82 करोड़ रु की है संपत्ति
2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार ललन सिंह की नेटवर्थ 13.82 करोड़ रु है। उनकी लायबिलिटी (देनदारी) 29.15 लाख रु है। पत्नी समेत उनके पास 7.26 लाख रु कैश है। कई बैंकों में एफडी और डिपॉजिट के तौर पर उन्होंने (पत्नी समेत) 65.58 लाख रु जमा किए हैं। इन बैंकों में SBI भी शामिल है।
शेयर बाजार से है दूरी
बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में ललन सिंह ने कोई निवेश नहीं किया हुआ है। न ही उन्होंने या उनकी पत्नी ने पोस्ट ऑफिस की किसी स्कीम में पैसे जमा किए हैं। ललन सिंह या उनकी पत्नी के पास कोई इंश्योरेंस पॉलिसी भी नहीं है।
कौन सी है कार और कितना है सोना
2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक ललन सिंह के पास एक कार है इनोवा क्रिस्टा, जिसकी वैल्यू 27.04 लाख रु है। ललन और उनकी पत्नी के पास मिलाकर कुल 41.33 लाख रु की ज्वैलरी है। दो बंदूकें, फर्नीचर और कंप्यूटर आदि मिलाकर ललन सिंह के पास 9.09 लाख रु की अन्य संपत्ति है।
कितनी है घर की वैल्यू
ललन सिंह के पास 78.25 लाख रु की कृषि भूमि, 3.55 लाख रु की गैर-कृषि भूमि और 4.03 करोड़ की कमर्शियल बिल्डिंग है। वहीं उनके पास कई घर हैं, जिनकी कुल वैल्यू 7.46 करोड़ रु है। ये घर दिल्ली, पटना, रांची और नालंदा में हैं।
