बिजनेस

Minda Corp Share Price: प्रिकोल में 15% हिस्सेदारी बेचने के बाद मिंडा कॉर्प में दिखी तेजी, 52 हफ्ते का बनाया हाई लेवल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 18, 2024, 10:35 AM IST

Minda Corp Share Price:मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 18 जनवरी को 2.2 प्रतिशत बढ़कर 409.5 रुपये पर पहुंच गए, जो 52-हफ्ते नया उच्चतम स्तर है। हालांकि हाई लेवल बनाने के बाद करीब सुबह 10:30 बजे मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

Image

Minda Corp Share Price

Photo : iStock

Minda Corp Share Price: व्हीकल पार्ट्स बनाने वाली कंपनी मिंडा कॉर्प ने बुधवार को प्रिकॉल (जो वाहन कलपुर्जा निमार्ता है) की अपनी करीब पूरी हिस्सेदारी बेच दी। कंपनी ने 15.69 फीसदी हिस्सेदारी 344 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ब्लॉक डील के जरिये बेचे और कुल 657 करोड़ रुपये जुटाए। इस खबर के बाद मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 18 जनवरी को 2.2 प्रतिशत बढ़कर 409.5 रुपये पर पहुंच गए, जो 52-हफ्ते नया उच्चतम स्तर है। हालांकि हाई लेवल बनाने के बाद करीब सुबह 10:30 बजे मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर में गिरावट देखने को मिली। इसका शेयर 1.40 फीसदी की गिरावट के बाद 395 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

क्या है डील

एनएसई के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 343.60 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 1.83 करोड़ से अधिक शेयर बेचे, जो कि 400 रुपये के पिछले बंद भाव से लगभग 14 प्रतिशत की छूट है।

पिछले साल स्टॉक में 77 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखने को मिला है, जो इसी अवधि में निफ्टी की 20 प्रतिशत की वृद्धि से काफी अधिक है। नए लेनदेन के बाद, कंपनी में मिंडा कॉर्पोरेशन की हिस्सेदारी 15.70 प्रतिशत हिस्सेदारी (दिसंबर तिमाही के अंत में) से घटकर 0.63 प्रतिशत हो गई है।

खरीदारों में इनके नाम

खरीदारों में आदित्य बिड़ला लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड, कारनेलियन ऐसेट मैनेजर और टाटा म्युचुअल फंड शामिल हैं। मिंडा कॉर्पोरेशन ने पिछले साल 17 फरवरी को 400 करोड़ रुपये के सौदे में 1.91 करोड़ शेयर या प्रिकोल की कुल इक्विटी का 15.7 प्रतिशत 209 रुपये प्रति शेयर पर हासिल किया था। बता दें कि कंपनी इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल सेफ्टी सिस्टम बनाती है। यह इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल प्रदान करता है।

इस बीच, प्रिकोल के शेयर भी शेयर बाजार में 4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 386 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article