बिजनेस

SIP से करोड़पति बनने का सपना जाएगा टूट, हाथ में बचेंगे 25 लाख, कैलकुलेशन जान पकड़ लेंगे माथा

Mutual Fund Return With Inflation Adjustment: एसआईपी कैलकुलेटर के मुताबिक यदि आप हर महीने 10 हजार रु की एसआईपी करते हैं तो 20 साल में आप 24 लाख रु का निवेश करेंगे। इस पर आपको अनुमानित 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता रहेगा। इससे 20 साल बाद 24 लाख रु के निवेश पर आपको 75.91 लाख रु का रिटर्न मिलेगा। यानी 20 साल में करीब 1 करोड़ का फंड तैयार।

Image

मुद्रास्फीति के बाद म्यूचुअल फंड रिटर्न कितना बचता है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 20 साल बाद 1 करोड़ की वैल्यू रह जाएगी 25 लाख
  • 7 फीसदी इंफ्लेशन रेट के हिसाब से घटेगी वैल्यू
  • इंफ्लेशन को हराने वाले ऑप्शन में लगाएं पैसा

Mutual Fund Return With Inflation Adjustment: आपने कई जगह पढ़ा होगा कि लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) आपको करोड़पति बना सकता है। आप एसआईपी (SIP) के जरिए हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करके एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। 10-15 साल तक लगातार एसआईपी करने पर आपको जो रिटर्न मिलेगा, उससे आप करोड़पति बन जाएंगे।

ये कैलकुलेशन सही भी है, जिसकी जानकारी हम आपको आगे देंगे। मगर यहां एक चीज है, जिसे कैलकुलेशन में इग्नोर किया जाता है। ये है इंफ्लेशन यानी महंगाई। महंगाई की वजह से लॉन्ग टर्म में पैसे की वैल्यू कम होती है।

म्यूचुअल फंड से करोड़पति

एसआईपी कैलकुलेटर (SIP Calculator) के मुताबिक यदि आप हर महीने 10 हजार रु की एसआईपी करते हैं तो 20 साल में आप 24 लाख रु का निवेश करेंगे। इस पर आपको अनुमानित 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता रहेगा। इससे 20 साल बाद 24 लाख रु के निवेश पर आपको 75.91 लाख रु का रिटर्न मिलेगा। यानी 20 साल में करीब 1 करोड़ का फंड तैयार।

20 साल बाद एक करोड़ कितना रह जाएगा

20 साल बाद एक करोड़ रु की वैल्यू बहुत कम रह जाएगी। यदि 7 फीसदी अनुमानित इंफ्लेशन के हिसाब से कैलकुलेशन करें तो 10 साल बाद 1 करोड़ रु की वैल्यू 50 लाख और 15 साल बाद 36 लाख रु रह जाएगी। वहीं 20 साल बाद ये सिर्फ 25 लाख रु रह जाएगी।

क्या होना चाहिए आपका मकसद

ऊपर बताई गई कैलकुलेशन के मद्देनजर आपका लक्ष्य 1 करोड़ का फंड तैयार करना नहीं होना चाहिए। बल्कि आपका टार्गेट इंफ्लेशन की तुलना में अपना पैसा तेजी से बढ़ाना होना चाहिए।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड से जुड़ी जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article