बिजनेस

MF : इतने रु डेली जमा करने पर बनेंगे 5 करोड़ के मालिक, जानिए कितना लगेगा समय

म्यूचुअल फंड में 5 करोड़ रु का फंड तैयार करने में 30 साल का समय लग सकता है। पर इतने सालों में आप हर डेली थोड़ा-थोड़ा पैसा बचा कर 5 करोड़ का फंड बना सकते हैं। डेली आधार पर आपको करीब 466 रु बचाने होंगे।

Image

5 करोड़ का फंड बनाने में लगेंगे 30 साल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • म्यूचुअल फंड है लॉन्ग टर्म निवेश ऑप्शन
  • छोटी बचत से बड़ा फंड बनाने में कर सकता है मदद
  • डेली 466 रु से बन सकता है 5 करोड़ का फंड

Create Rs 5 Crore Corpus with Mutual Fund : म्यूचुअल फंड एक लॉन्ग टर्म निवेश ऑप्शन है। इससे आप लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आपको बहुत अधिक पैसों की भी जरूरत नहीं होगी। हर महीने थोड़े-थोड़े निवेश से एक बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। पर आपको लगातार हर महीने निवेश करना होगा। कैसे आप 5 करोड़ रु का फंड तैयार कर सकते हैं, इसकी जानकारी हम आपको आगे देंगे।

कितना लगेगा समय

सबसे पहले जान लीजिए कि आपको 5 करोड़ रु का फंड तैयार करने में 30 साल का समय लग सकता है। 30 साल तक आपको हर महीने एक तय राशि का निवेश एसआईपी के जरिए करना होगा। इससे आप 30 साल बाद 5 करोड़ रु के मालिक बन जाएंगे।

समझिए पूरी कैलकुलेशन

एसआईपी कैलकुलेटर के अनुसार यदि आप 30 साल तक हर महीने 14000 रु की एसआईपी करते हैं, तो 12 फीसदी के अनुमानित रिटर्न से आपको 30 साल बाद 4.94 करोड़ रु मिलेंगे। यहां 12 फीसदी रिटर्न पूरी तरह अनुमानित है, जो कम या ज्यादा हो सकता है। 14000 रु की मासिक एसआईपी के हिसाब से आपको डेली करीब 466 रु की बचत करनी होगी।

4.94 करोड़ रु में से आपका निवेश केवल 50,40,000 रु होगा, जबकि आपको रिटर्न के तौर पर मिलेंगे 4.43 करोड़ रु।

ऐसे जल्दी बन सकते हैं 5 करोड़

दो तरीकों से आप 30 साल से पहले भी 5 करोड़ रु बना सकते हैं। इनमें एक तरीका है कि यदि आपको 12 फीसदी से अधिक रिटर्न मिले। अगर आपको 13 फीसदी रिटर्न मिले तो 28 साल में आप 4.74 करोड़ रु और अगर 14 फीसदी सालाना रिटर्न मिले तो 27 साल में ही 5.08 करोड़ रु जोड़ सकते हैं।

ये है दूसरा तरीका

दूसरा तरीका है टॉप-अप एसआईपी, जिसे स्टेप-अप एसआईपी भी कहा जाता है। इसमें आपको हर साल एसआईपी राशि बढ़ानी होती है। यदि आप हर साल एसआईपी राशि में 10 फीसदी का इजाफा करें और 14000 रु से एसआईपी शुरू करें तो 24 साल बाद 4.84 करोड़ रु जोड़ सकेंगे। यहां भी 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न है।

डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article