बिजनेस

Mega IPO मंथ का दी एंड, टूटा 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, आखिरी दिन भी 4 इश्यूज में मौका

शेयर बाजार में भले ही निवेशकों की धुलाई हो रही है। लेकिन, प्राइमरी मार्केट में यह महीना जबरदस्त उत्साह से भरा रहा। इस महीने ज्यादातर इश्यूज की दमदार लिस्टिंग भी हुई है।

Image

सितंबर में कुल 34 मेनबोर्ड कंपनियों के आईपीओ आए

IPO Update: सितंबर 2026 भारतीय IPO बाजार के लिए बेहद हलचल भरा महीना रहा है। आखिरी दिन भी बाजार में 4 इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। 30 सितंबर तक कुल 34 आईपीओ बाजार में खुले। इस तरह सितंबर 2026 मेनबोर्ड आईपीओ के लिहाज से इतिहास का सबसे व्यस्त महीना रहा। इससे पहले दिसंबर 1996 में कुल 33 इश्यू बाजार में आए।

सिर्फ आईपीओ की संख्या से ही बड़ा नहीं

सितंबर 2026 सिर्फ आईपीओ की संख्या के लिहाज से ही बड़ा महीना नहीं है। बल्कि, इस दौरान कंपनियों की तरफ से जुटाई गई कुल रकम के लिहाज से भी बड़ा महीना रहा है। सितंबर 2026 में 34 मेनबोर्ड कंपनियों ने भारतीय बाजार से ₹39,641 करोड़ जुटाए। इनमें अकेले NSE IPO ने ₹22,562 करोड़ जुटाए। इस तरह सितंबर 2026 भारतीय बाजार में कंपनियों की तरफ से IPO के जरिये पैसा जुटाने के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा महीना साबित हुआ है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में 10 IPO ने ₹45,188 करोड़ जुटाए थे।

अभी कौन से 4 इश्यूज में निवेश का मौका

30 सितंबर को SRIT India और Shah Investor's Home IPO के लिए सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख है। वहीं, Nityas Gems & Jewellery और Vishal Nirmiti IPO आज ही खुले हैं और इनमें 5 अक्टूबर तक निवेश किया जा सकता है।

किस इश्यू का कितना सब्सक्रिप्शन?

30 सितंबर दोपहर तक के आंकड़ों के मुताबिक SRIT India IPO 31.68 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ सबसे आगे है। वहीं, Shah Investor's Home IPO को 6.86 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इसके अलावा आज खुले Nityas Gems & Jewellery का सब्सक्रिप्शन 0.13 गुना और Vishal Nirmiti का सिर्फ 0.03 गुना रहा है ।

IPOPrice BandIssue SizeSubscription*GMP*स्थिति
SRIT India₹123–130₹218.40 करोड़31.68x₹35आज बंद
Shah Investor’s Home₹159–167₹90.17 करोड़6.86x₹15आज बंद
Nityas Gems & Jewellery₹70–75₹108.35 करोड़0.13x₹5आज खुला, 5 Oct तक
Vishal Nirmiti₹208–220₹178 करोड़0.03x₹6आज खुला, 5 Oct तक

GMP की रेस में कौन सा इश्यू आगे?

SRIT India का IPO 28 सितंबर को खुला था और 30 सितंबर को बंद हो रहा है। कंपनी ने करीब ₹218.40 करोड़ जुटाने के लिए ₹123 से ₹130 का प्राइस बैंड तय किया है। Grey Market में भी इस IPO को लेकर हलचल है। इसका GMP ₹35 है। इस तरह ₹130 के अपर प्राइस बैंड से तुलना करें तो यह करीब 26.92% प्रीमियम बैठता है। इसके अलावा Shah Investor's Home IPO के जरिये बाजार से ₹90.17 करोड़ जुटा रही है। कंपनी के शेयरों का प्राइस बैंड ₹159 से ₹167 रखा गया है। ₹15 के GMP के हिसाब से ₹167 के अपर प्राइस बैंड पर यह करीब 8.98% प्रीमियम दिखाता है।

Nityas Gems और Vishal Nirmiti का क्या हाल?

जहां SRIT India और Shah Investor's Home में आज निवेश का आखिरी मौका है। वहीं, Nityas Gems & Jewellery और Vishal Nirmiti में 30 सितंबर को सब्सक्रिप्शन शुरू हुआ है। Nityas Gems & Jewellery IPO से ₹108.35 करोड़ जुटा रही है। इसका प्राइस बैंड ₹70 से ₹75 है। कंपनी लैब ग्रोन डायमंड के बिजनेस में है। फिलहाल, Nityas Gems का IPO ₹3 का GMP दिख रहा है। यानी अपर प्राइस बैंड पर करीब 4% का प्रीमियम है। वहीं, Vishal Nirmiti IPO ₹178 करोड़ का है। इसका प्राइस बैंड ₹208 से ₹220 रखा गया है। GMP ₹6 है, जो ₹220 के अपर प्राइस बैंड पर करीब 2.73% प्रीमियम दिखाता है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article