बिजनेस

घर खरीदारों का बढ़ा भरोसा! MBTV के YouTube Channel से जुड़े 20 लाख लोग

MBTV ने यूट्यूब (YouTube) पर 20 लाख सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है, जो घर खरीदारों के बढ़ते विश्वास को दिखाता है।

Image

एमबीटीवी की नई उपलब्धि (Photo: MBTV)

MBTV ने डिजिटल मीडिया जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए यूट्यूब (YouTube) पर 20 लाख सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ एमबीटीवी भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र के सबसे तेजी से बढ़ते और लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में शामिल हो गया है।

रियल एस्टेट से जुड़ी जानकारी पसंद कर रहे लोग

एमबीटीवी ने लगातार दर्शकों की पसंद का खास ख्याल रखते हुए इसके ही अनुरूप सामग्री पेश कर यह मुकाम हासिल किया है। प्लेटफॉर्म ने पिछले कुछ वर्षों में रियल एस्टेट से जुड़ी जानकारी, विश्लेषण और खास कार्यक्रमों के जरिए एक मजबूत दर्शक वर्ग तैयार किया है।

वीडियो पर तेजी से बढ़ रहे व्यूज

आंकड़ों के मुताबिक, एमबीटीवी का सब्सक्राइबर बेस अब 20 लाख के पार पहुंच चुका है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म के वीडियो पर करोड़ों की संख्या में कुल व्यूज भी दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि दर्शाती है कि डिजिटल माध्यम पर रियल एस्टेट से जुड़ी विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी की मांग लगातार बढ़ रही है।

दर्शकों की रुचि का रखा जा रहा ख्याल

एमबीटीवी ने शुरुआत से ही अलग-अलग प्रकार के डिजिटल कार्यक्रमों, विशेष इंटरव्यू, प्रॉपर्टी अपडेट और उद्योग से जुड़े विश्लेषण के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। प्लेटफॉर्म ने लगातार नई तकनीक और दर्शकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सामग्री तैयार की, जिससे इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।

यह सफलता उद्योग के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव

कंपनी का कहना है कि इस सफलता के पीछे दर्शकों का भरोसा और लगातार मिल रहा समर्थन सबसे बड़ी ताकत रहा है। एमबीटीवी ने केवल जानकारी देने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों, निवेशकों और आम दर्शकों के लिए एक भरोसेमंद डिजिटल मंच के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यह उपलब्धि भारतीय रियल एस्टेट डिजिटल मीडिया उद्योग के लिए भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। इस उपलब्धि के बाद एमबीटीवी अब भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में शामिल हो चुका है।

कंपनी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले महीनों में दर्शकों के लिए नए कार्यक्रम, बेहतर डिजिटल अनुभव और अधिक इंटरैक्टिव कंटेंट पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म अपने दर्शकों के साथ जुड़ाव को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article