बिजनेस

Reliance Infra Shares: अनिल अंबानी की कंपनी ने 1 लाख को बना दिया 25 लाख, कभी 'कौड़ियों' में रह गई थी कीमत

Reliance Infrastructure Shares: बीएसई पर मौजूद डेटा के अनुसार 4 जनवरी 2008 को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 2510.35 रु पर बंद हुआ था। उसके बाद कोरोना काल में ये 27 मार्च 2020 को 9.20 रु पर बंद हुआ था। यानी इसकी कीमत 99 फीसदी से अधिक टूट गई थी।

Image

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में उछाल

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • 2400 फीसदी उछला रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर
  • कभी 99 फीसदी से अधिक गिर गया था शेयर
  • अब 52 हफ्तों के है करीब

Reliance Infrastructure Shares: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में हल्की मजबूती है। वहीं अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 1 फीसदी से अधिक मजबूत है। कंपनी का शेयर 229.70 रु के मुकाबले 233.70 रु पर खुला है और साढ़े 9 बजे ये 2.60 रु या 1.13 फीसदी की मजबूती के साथ 232.30 रु पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक समय रिलायंस इंफ्राट्रक्चर का शेयर ऑल टाइम हाई से 99% से भी ज्यादा कमजोर हो गया था। मगर फिर इसने रिकवरी करते हुए 2400 फीसदी से अधिक की तेजी हासिल की। इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल 248.30 रुपये है।

ये भी पढ़ें -

2500 रु से 9 रु पर आ गया था शेयर

बीएसई पर मौजूद डेटा के अनुसार 4 जनवरी 2008 को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 2510.35 रु पर बंद हुआ था। उसके बाद कोरोना काल में ये 27 मार्च 2020 को 9.20 रु पर बंद हुआ था। यानी इसकी कीमत 99 फीसदी से अधिक टूट गई थी।

2400 फीसदी से अधिक की तेजी

9.20 रु तक गिरने के बाद इसने रिकवरी की और मौजूदा स्तर तक पहुंचने में इसने करीब 2430 फीसदी रिटर्न दिया। यानी करीब 4 साल में इसने 1 लाख रु को 25 लाख रु से अधिक बना दिया। हालांकि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर घाटे में है।

कंपनी को दिसंबर तिमाही में 421.17 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। कंपनी ने को 2022 की दिसंबर तिमाही में 267.46 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। मगर कंपनी की कुल आय एक साल पहले की समान तिमाही में रही 4,224.64 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,717.09 करोड़ रुपये हो गई।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article