बिजनेस

17 लाख लोगों से ठगे थे 4,000 करोड़, अब SEBI शारदा ग्रुप की संपत्ति नीलाम कर वसूलेगा पैसा

SEBI To Auction Sarda Group Assets: शारदा ग्रुप 239 से अधिक निजी कंपनियों का एक ग्रुप था। यह पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में कथित तौर पर चिट-फंड ऑपरेट करता था। ग्रुप ने अप्रैल, 2013 में बंद होने से पहले अवैध तरीके से 17 लाख जमाकर्ताओं से लगभग 4,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Image

सेबी शारदा समूह की संपत्तियों की नीलामी करेगा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • शारदा ग्रुप की संपत्ति होगी नीलाम
  • सेबी करेगा नीलामी
  • 4000 करोड़ की ठगी का आरोप

SEBI To Auction Sarda Group Assets: बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड या सेबी (SEBI) ने कहा है कि वह अगले महीने शारदा ग्रुप (Sharda Group) की कंपनियों की संपत्ति की नीलामी करेगा। अवैध योजनाओं के जरिए जनता से जुटाए गए पैसे की वसूली के लिये संपत्ति की नीलामी तीन करोड़ रुपये से अधिक के रिजर्व प्राइस पर की जाएगी। सेबी ने 15 सितंबर को एक नोटिस में कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थित शारदा ग्रुप की संपत्ति की नीलामी की जाएगी।

क्या किया शारदा ग्रुप ने

शारदा ग्रुप 239 से अधिक निजी कंपनियों का एक ग्रुप था। यह पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में कथित तौर पर चिट-फंड ऑपरेट करता था। ग्रुप ने अप्रैल, 2013 में बंद होने से पहले अवैध तरीके से 17 लाख जमाकर्ताओं से लगभग 4,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कब होगी संपत्ति की नीलामी

सेबी ने कहा है कि ई-नीलामी 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच आयोजित की जाएगी। संपत्ति का रिजर्व प्राइस 3.68 करोड़ रुपये रखा गया है। सेबी ने संपत्ति की बिक्री में मदद के लिए क्विकर रियल्टी (Quikr Realty) और ई-नीलामी की सुविधा देने वाली सी1 इंडिया (C1 India) को नियुक्त किया है।

कोर्ट ने दिया था आदेश

यह नीलामी कलकत्ता उच्च न्यायालय (Calcutta High Court) के जून 2022 में एक आदेश पारित करने के बाद हो रही है। अदालत ने अपने आदेश में सेबी को शारदा ग्रुप की कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी के साथ मामले में आगे बढ़ने का निर्देश दिया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article