बिजनेस

Vedanta Share Price Target: वेदांता में निवेश का है सही समय, एक्सपर्ट से जानिए कितना रखें टार्गेट और स्टॉप लॉस

Vedanta Share Price Target: संजीव भसीन ने वेदांता के लिए 260 रु का Stop Loss रखने की सलाह दी है। यानी अगर ये शेयर 260 रु तक गिरता है तो इसे बेचकर निकल जाएं। वहीं उन्होंने टार्गेट दिया है 335 रु का। मौजूदा भाव से ये 25.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

वेदांता का कितना टार्गेट प्राइस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • वेदांता में निवेश की सलाह
  • 335 रु का है टार्गेट
  • 260 रु है स्टॉप लॉस

Vedanta Share Price Target: शुक्रवार को शेयर बाजार में मजबूती आई। मगर शेयर बाजार में कई दिनों से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इस उतार-चढ़ाव के बीच कई शेयरों में कमाई का मौका बनता है। जरूरत होती है सही समय पर अच्छा शेयर चुनने की। अकसर शेयर बाजार के एक्सपर्ट भी कुछ चुनिंदा शेयरों में निवेश की सलाह देते हैं। इस समय वेदांता में खरीदारी से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। ये सलाह है शेयर बाजार एक्सपर्ट संजीव भसीन की। आगे जानिए उन्होंने वेदांता के लिए कितना टार्गेट रखा है।

ये भी पढ़ें -

कितने पर है वेदांता का शेयर

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव ने ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में कहा है कि वेदांता की मार्केट कैप करीब 1 लाख करोड़ रु है। वेदांता के शेयर में उन्होंने 267 रु से 269 रु के स्तर पर निवेश की सलाह दी है। शुक्रवार को वेदांता का शेयर बीएसई पर 266.85 रु पर बंद हुआ।

कितना है वेदांता का टार्गेट

भसीन ने वेदांता के लिए 260 रु का Stop Loss रखने की सलाह दी है। यानी अगर ये शेयर 260 रु तक गिरता है तो इसे बेचकर निकल जाएं। वहीं उन्होंने टार्गेट दिया है 335 रु का। मौजूदा भाव से ये 25.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article