बिजनेस

Railway Stocks: रेलवे शेयरों में कहां लगाएं दांव और कहां से निकालें पैसा, जानें IRCTC, RVNL और CONCOR पर एक्सपर्ट की राय

Expert Advice On Railway Stocks: दो शेयर ऐसे हैं, जिनमें शेयर मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने भरोसा जताया है। इनमें आईआरसीटीसी और कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकोर) शामिल हैं।

Image

रेलवे स्टॉक पर एक्सपर्ट की सलाह

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • IRCTC और CONCOR करा सकते हैं प्रॉफिट
  • IRCTC को वंदे भारत से होगा फायदा
  • एक्सपर्ट ने दी RVNL से निकलने की सलाह

Expert Advice On Railway Stocks: बीते कुछ समय से रेलवे शेयर चर्चा में हैं। पहले इनमें आई तेजी और उसके बाद गिरावट के चलते रेलवे स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर बने हुए हैं। इनमें दो शेयर ऐसे हैं, जिनमें शेयर मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने भरोसा जताया है। इनमें आईआरसीटीसी और कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकोर) शामिल हैं। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के डायरेक्टर भसीन ने आईआरसीटीसी में संभावित ग्रोथ के लिए वंदे भारत ट्रेनों को एक प्रमुख कारण बताया है। आगे जानिए इन शेयरों के लिए उनकी क्या राय है।

ये भी पढ़ें -

बड़ी पीएसयू कंपनी बनने की उम्मीद

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में भसीन ने कहा कि निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन लाने के लिए आईआरसीटीसी और कॉनकॉर जैसे शेयरों पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी का 85 प्रतिशत EBITDA टिकटिंग पर है और अब वंदे भारत के साथ आईआरसीटीसी में ग्रोथ की संभावना है। उनका मानना है कि आईआरसीटीसी अगला बड़ी पीएसयू कंपनी बनने की क्षमता रखती है।

कॉनकोर पर क्या है राय

भसीन के मुताबिक कॉनकोर के पास कंटेनर फ्रेट में एकाधिकार है। जैसे-जैसे सप्लाई में रेट बढ़ेंगे, इसे फायदा होगा। आरवीएनएल पर भसीन ने कहा कि इसमें से कुछ मुनाफा निकाल लें और आईआरसीटीसी या कॉनकोर में लगाएं।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article