अश्विन का चेन्नई में मौजूद घर भी बेहद शानदार है। न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार अश्विन के घर की कीमत 9 करोड़ रु है।
अश्विन के घर में एंट्री करते ही एक बड़ा हरा-भरा लॉन और खूबसूरत सैंक्चुअरी है। घर का लिविंग एरिया भी काफी बड़ा है।
यहां क्लासिक डाइनिंग टेबल, प्राचीन आर्टपीस और पेंटिंग हैं। अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन एक डिजाइनर हैं, जिन्होंने घर में मौजूद होम ऑफिस को डिजाइन किया है।
अश्विन के घर में एक जिम भी है। साथ ही एक जगह पर उनकी सारी ट्रॉफी और मेडल्स हैं। उनका ये घर चेन्नई के पश्चिमी माम्बलम में है।
99एकड़ के अनुसार पश्चिमी माम्बलम में प्रॉपर्टी का रेट प्रति वर्ग फुट 12466 रु है। यहां 3 बीएचके फ्लैट ही 2-3 करोड़ रु की रेंज में मिल रहे हैं।