बिजनेस

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में कौन चमका, कौन फिसला? यहां है पूरी डिटेल

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और एलआईसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत घट गई। सप्ताह के दौरान बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 37,960.96 करोड़ रुपये बढ़कर 5,83,451.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Image

BSE top 10

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 901.11 अंक या 1.12 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 314.15 अंक या 1.28 प्रतिशत के लाभ में रहा।

इनका बढ़ा मार्केट कैप

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और एलआईसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत घट गई।

सप्ताह के दौरान बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 37,960.96 करोड़ रुपये बढ़कर 5,83,451.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टॉप कंपनियों का हाल

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 23,343.51 करोड़ रुपये बढ़कर 18,59,767.71 करोड़ रुपये हो गई।
  • एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 17,580.42 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 14,78,444.32 करोड़ रुपये रहा।
  • भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 15,559.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,54,607.42 करोड़ रुपये हो गया।
  • भारतीय स्टेट बैंक के मूल्यांकन में 4,246.09 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 7,44,864.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 4,134.02 करोड़ रुपये बढ़कर 10,81,347.25 करोड़ रुपये हो गई।
  • आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 3,426.46 करोड़ रुपये बढ़कर 10,01,717.42 करोड़ रुपये हो गया।
  • इस रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार मूल्यांकन 13,007.02 करोड़ रुपये घटकर 11,02,955.89 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • इन्फोसिस की बाजार हैसियत 10,427.47 करोड़ रुपये घटकर 6,00,036.47 करोड़ रुपये रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 6,296.91 करोड़ रुपये घटकर 6,18,694.37 करोड़ रुपये रह गया।

अंबानी अभी भी नंबर 1

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और एलआईसी का स्थान रहा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article