बिजनेस

ONGC, कोल इंडिया समेत कई कंपनियां देने जा रही डिविडेंड, नोट कर लें ये जरूरी तारीखें

Ex-Dividend Stocks For Next Week: एक्स-डिविडेंड डेट वह दिन होता है जिस दिन इक्विटी शेयर की कीमत डिविडेंड पेमेंट के लिए तय की जाती है। रिकॉर्ड डेट वो डेट होती है जिस दिन उन शेयरधारकों के नाम तय किए जाते हैं, जिन्हें डिविडेंड दिया जाएगा।

Image

कई कंपनियां देंगी डिविडेंड

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते कई शेयरों की एक्स-डिविडेंड डेट
  • ओएनजीसी, आईआरसीटीसी समेत कई कंपनियां देंगी डिविडेंड
  • कोल इंडिया भी देगी डिविडेंड

Ex-Dividend Stocks For Next Week: आयशर मोटर्स (Eichers Motors), कोल इंडिया (Coal India), ओएनजीसी (ONGC), आरबीएल बैंक (RBL Bank), आईआरसीटीसी (IRCTC), एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) समेत कई कंपनियों के शेयर सोमवार, 14 अगस्त से शुरू होने वाले हफ्ते में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। एक्स-डिविडेंड का मतलब है कि ये कंपनियां डिविडेंड (Dividend) देने जा रही हैं और इनकी एक्स-डिविडेंड अगले हफ्ते है।

क्या है एक्स-डिविडेंड डेट

एक्स-डिविडेंड डेट वह दिन होता है जिस दिन इक्विटी शेयर की कीमत डिविडेंड पेमेंट के लिए तय की जाती है। यह वह दिन होता है जब स्टॉक एक्स-डिविडेंड बन जाता है, जिसका मतलब है कि यह उस दिन से डिविडेंड पे-आउट तक की वैल्यू नहीं डिविडेंड के लिए विचार योग्य नहीं होगी।

  • आयशर मोटर्स : 37 रु के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। शेयर 14 अगस्त को एक्स-डिविडेंड होगा।
  • कोल इंडिया : 3 रु के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। शेयर 18 अगस्त को एक्स-डिविडेंड होगा।
  • आईआरसीटीसी : कंपनी ने 2 रु का फाइनल डिविडेंड घोषित किया। शेयर 18 अगस्त को एक्स-डिविडेंड होगा।
  • जिंदल स्टील एंड पावर : कंपनी ने 2 रु का डिविडेंड घोषित किया। शेयर 18 अगस्त को एक्स-डिविडेंड होगा।
  • ओएनजीसी: 0.50 रु का डिविडेंड घोषित किया। शेयर 18 अगस्त को एक्स-डिविडेंड होगा।
  • आरबीएल बैंक : कंपनी ने 1.5 रु का डिविडेंड घोषित किया। शेयर 18 अगस्त को एक्स-डिविडेंड होगा।
  • एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस : कंपनी ने 8.5 रु का डिविडेंड घोषित किया। शेयर 18 अगस्त को एक्स-डिविडेंड होगा।

क्या होती है रिकॉर्ड डेट

रिकॉर्ड डेट वो डेट होती है जिस दिन उन शेयरधारकों के नाम तय किए जाते हैं, जिन्हें डिविडेंड दिया जाएगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी डिविडेंड वाले शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article