Mankind Pharma IPO: अलगे हफ्ते फार्मा सेक्टर की कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) का IPO खुलने वाला है। मार्केट रेगुलेटर SEBI ने भी इसे मंजूरी दे दी है। DRHP फाइलिंग के मुताबिक फार्मा सेक्टर की कंपनी मैनकाइंड फार्मा का इश्यू (Mankind Pharma IPO) रिटेल निवेशकों के लिए 25 अप्रैल को खुलेगा। जबकि एंकर निवेशकों के लिए यह 24 अप्रैल को ही खुल जाएगा।
नए शेयर नहीं होंगे जारी
ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP के मुताबिक मैनकाइंड फार्मा IPO रिटेल निवेशकों के लिए 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक खुला रहेगा। इस IPO में नए शेयर नहीं जारी होंगे। यानी यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी OFS है, जिसमें मौजूदा निवेशक और प्रोमोट्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। OFS में शेयर बेचने वाले प्रोमोटर्स में रमेश जुनेजा, राजीव जुनेजा और शीतल अरोड़ा शामिल हैं। इसके अलावा केयर्नहिल सीआईपीईएफ ( Cairnhill CIPEF), केयर्नहिल सीजीपीई (Cairnhill CGPE), Beige Ltd (बेज लिमिटेड ) और लिंक इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (Link Investment Trust) शेयर बेचेंगे।
घरेलू मार्केट पर है फोकस
मैनकाइंड फार्मा के फाउंडर का नाम रमेश जुनेजा हैं, इस कंपनी की शुरुआत 1995 में हुई थी। कंपनी मैनफोर्स कॉन्डम (Manforce Condoms), प्रेग्नेंसी टेस्ट किट प्रेगा न्यूज (Prega News) जैसे प्रोडक्ट्स के लिए पॉपुलर है। कंपनी का फोकस पूरी तरह घरेलू मार्केट पर है। फार्मा बिजनेस में कंपनी ने 36 ब्रांड्स डेवलप किया है।
कंपनी को नहीं मिलेंगे फंड्स
यह IPO पूरी तरह OFS है, इसलिए इससे कंपनी को कोई रकम नहीं मिलेगी। IPO से जुटाई गई पूरा फंड शेयरहोल्डर्स के पास जाएगी। IPO के लिए लीड मैनेजर्स कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotak Mahindra Capital), एक्सिस कैपिटल (Axis Capital) और जेपी मॉर्गन (JP Morgan) है। डील में लॉ फर्म शार्दुल अमरचंद मंगलदास (Shardul Amarchand Mangaldas), सिरिल अमरचंद मंगलदास (Cyril Amarchand Mangaldas), AZB & Partners,सिडली ऑस्टिन (Sidley Austin), जेफरीज (Jefferies) और आईआईएफएल कैपिटल (IIFL Capital) हैं।
