बिजनेस

Man Infraconstruction के शेयरों में उछाल, अमेरिका में रियल एस्टेट डील से मिली मजबूती

Man Infraconstruction: Man Infraconstruction के शेयरों में 28 मई को करीब 3% की तेजी आई, जबकि बाजार कमजोर रहा। यह बढ़त कंपनी की सहायक इकाई MICL Global, INC द्वारा अमेरिका स्थित MICL TIGERTAIL LLC में अतिरिक्त 25% हिस्सेदारी खरीदने के बाद देखी गई। यह डील $1 मिलियन में 27 मई को पूरी हुई

Image

Man Infra का शेयर।

Photo : iStock

कमजोर बाजार के बावजूद Man Infraconstruction के शेयरों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। BSE पर कंपनी के शेयरों ने 3% की छलांग लगाते हुए ₹165.40 का इंट्राडे हाई छुआ। पिछला बंद ₹160.60 पर हुआ था और कारोबार के दौरान दोपहर 2:20 बजे यह ₹163.45 पर ट्रेड कर रहा था, जो 1.77% की बढ़त को दर्शाता है। इस दौरान सेंसेक्स में 0.12% की गिरावट थी।

इस तेजी के पीछे कंपनी की एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय डील है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी MICL Global, INC ने अमेरिका के मियामी स्थित MICL TIGERTAIL LLC में अतिरिक्त 25% हिस्सेदारी $1 मिलियन में खरीदी है। यह डील 27 मई 2025 को पूरी हुई और इसका उद्देश्य रियल एस्टेट डेवलपमेंट बिजनेस को आगे बढ़ाना है।

Man Infraconstruction ने फाइलिंग में कहा कि, "हम MICL TIGERTAIL LLC, जो कि MICL Global, INC की एसोसिएट कंपनी है, उसमें अतिरिक्त 25% सदस्यता हित का अधिग्रहण 27 मई 2025 से प्रभावी हो गया है।" यह लेनदेन किसी रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के दायरे में नहीं आता है।

हाल के महीनों में Man Infra के शेयरों में सुधार देखने को मिला है। मार्च से अब तक इसमें लगातार बढ़त बनी हुई है। मार्च में 0.5%, अप्रैल में 3% और मई में अब तक लगभग 7% की वृद्धि। हालांकि, एक साल के आधार पर देखें तो यह स्टॉक लगभग 16% गिर चुका है। इसका 52-सप्ताह का उच्च स्तर ₹262.50 (30 दिसंबर 2024) और न्यूनतम ₹135.05 (17 मार्च 2025) रहा है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article